भगवान भोलेनाथ का सोमवार को ऐसे करें पूजा, जानें महत्व और पूजा विधि...

भगवान भोलेनाथ सभी संकटों से दिलाने वाले हैं मुक्ति... 

भगवान भोलेनाथ को सोमवार का दिन अतिप्रिय है। 

सोमवार को शिवलिंग में विधिपूर्वक जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करना चाहिए।

इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती पूजा का विधान है।

सोमवार को सुबह स्नान कर सूर्य देव को जल अर्पित अवश्य करें।

दही, दूध, शहद, घी और गंगाजल के साथ शिवलिंग का अभिषेक करें।

शिवलिंग पर बेलपत्र, मोली, अक्षत, फल, पान, सुपारी अर्पित करना श्रेष्ठ बताया गया है। 

घी का दीपक जलाकर भोलेनाथ की आरती व विशेष मंत्रों के साथ जाप करें।

भोलेनाथ को फल या मिठाई का भोग लगाएं। लोगों में प्रसाद वितरण करें।