Monday, November 9, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

PWD ने की कार्रवाई, सड़कों की गुणवत्ता और अच्छे रखरखाव पर जोर

in CHHATTISGARH
PWD

PWD

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने परफॉमेंस गारंटी की सड़क के क्षतिग्रस्त मिलने एवं खराब गुणवत्ता पर कार्रवाई करते हुए ठेकेदार और अभियंताओं को नोटिस जारी किया है। विभाग को कबीरधाम जिले के 6.70 किमी लंबे ग्राम बानौ से कान्हाभैरा मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर विगत 27 अक्टूबर को लोक निर्माण विभाग के कवर्धा संभाग के कार्यपालन अभियंता, बोड़ला उप संभाग के अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पूरी चौडाई एवं कुछ स्थानों पर सड़क के बांई ओर के हिस्से का धसकना पाया गया। इन्हें उखाड़कर पुनः जी.एस.बी. सतह से निर्धारित मापदण्डों के अनुसार सुधार की आवश्यकता है।

Read More : PWD में 1 अक्टूबर से बदलेगी टेंडर प्रक्रिया, नई निविदाएं अब GePNIC पोर्टल पर होंगी

लोक निर्माण विभाग (PWD) ने ठेकेदार मेसर्स कन्हैया लाल अग्रवाल को सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को सात दिनों के भीतर सुधार कर इनके फोटोग्राफ्स कार्यपालन अभियंता को प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया है। ठेकेदार द्वारा निर्धारित अवधि में सुधार कार्य नहीं करने पर अनुबंध के अनुसार ठेकेदार के रिस्क एण्ड कास्ट पर सुधार कराकर रोकी गई परफॉर्मेन्स गारंटी की राशि से भुगतान किया जाएगा, जिसके लिए ठेकेदार खुद जिम्मेदार होगा। उल्लेखनीय है कि ठेकेदार मेसर्स कन्हैया लाल अग्रवाल द्वारा 6.70 किमी लंबे ग्राम बानौ से कान्हाभैरा मार्ग (पुल-पुलियों सहित) का निर्माण इस साल फरवरी में पूर्ण किया गया था। यह सड़क फरवरी-2031 तक पांच वर्षों की परफॉरमेंस गारंटी में है।

तत्कालीन एसडीओ और उप अभियंता को भी नोटिस, कम्पेक्शन टेस्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश

लोक निर्माण विभाग (PWD) ने विभागीय अधिकारियों द्वारा सड़क के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की अवधि में मार्ग का पर्याप्त कम्पेक्शन नहीं पाए जाने पर इसे कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता मानते हुए तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी श्री उमाप्रसाद जोशी और उप अभियंता श्री एल.आर. छत्तरे को नोटिस जारी किया है। विभाग ने दोनों अधिकारियों को कम्पेक्शन टेस्ट की विस्तृत रिपोर्ट कार्यपालन अभियंता को तीन दिनों के भीतर प्रस्तुत करने को कहा है। रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर इसे कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता मानते हुए आरोप पत्र जारी कर विभागीय जाँच प्रस्तावित की जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Previous Post

political drama Oct 2026

Next Post

Amit Shah : मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, विपक्ष में हिम्मत है तो संसद चलने दे, जनता को पता चल जाएगा कि सच्चा कौन और झूठा कौन

Related Posts

CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : नियुक्ति की आस में डीएड अभ्यर्थियों की फीकी बीती दिवाली, 325 दिनों से तूता धरना स्थल पर जारी है संघर्ष

November 8, 2026
PM MODI
CHHATTISGARH

बस्तर के कोबरा ऑपरेशंस बेस में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM Modi, मिठाइयां बांटकर बढ़ाया उत्साह

November 8, 2026
Kanker News
CHHATTISGARH

Kanker News : 2.48 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 48 घंटे में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

November 8, 2026
Diwali
CHHATTISGARH

नक्सलवाद के साये से आजादी की Diwali : बस्तर में लौटी रौनक, जवानों के बीच त्योहार मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

November 8, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : स्वच्छता में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, 11 को दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी सम्मानित

November 8, 2026
CM Sai
CHHATTISGARH

CM Sai : दीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए 

November 8, 2026
Next Post
Amit Shah

Amit Shah : मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, विपक्ष में हिम्मत है तो संसद चलने दे, जनता को पता चल जाएगा कि सच्चा कौन और झूठा कौन

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • CG NEWS : नियुक्ति की आस में डीएड अभ्यर्थियों की फीकी बीती दिवाली, 325 दिनों से तूता धरना स्थल पर जारी है संघर्ष
  • बस्तर के कोबरा ऑपरेशंस बेस में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM Modi, मिठाइयां बांटकर बढ़ाया उत्साह
  • Kanker News : 2.48 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 48 घंटे में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
  • नक्सलवाद के साये से आजादी की Diwali : बस्तर में लौटी रौनक, जवानों के बीच त्योहार मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
  • RAIPUR NEWS : स्वच्छता में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, 11 को दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी सम्मानित
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • Political Drama
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.