Astro Tips : सप्ताह के सातों दिन ऐसे चमकाए अपनी किस्मत, पल में बदल जाएगी तकदीर

आज हम कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। जो आपके और आपके परिवार के सभी लोगों सातों दिन शुभ करने वाला होगा।

इन आसान उपायों को अपने घर के किचन में खाना बनाते समय कर सकते हैं।

शनिवार को आटा गूंथते समय सरसों के तेल की कुछ बूंदे मिला लें और फिर इस आटे की रोटियां परिवारजनों के खिलाएं। इससे जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है। 

मंगलवार को आटे में थोड़ा-सा गुड़ मिलाकर आटा गूंथने से व्यक्ति और उसके परिवार का मंगल ग्रह शुभ शुभता प्राप्त होती है। मंगल के बुरे प्रभावों से छुटकारा मिल जाता है।

सोमवार को आटा गूंथते समय थोड़ा सा दूध मिला लें, ऐसा करने से भाग्य चमक जाता है। और जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती है।

गुरुवार को आटा गूंथते समय उसमे थोड़ी-सी हल्दी मिलाएं या फिर आप बेसन भी मिला लें। ऐसा करने से बृहस्पति ग्रह मजबूती होती है। और शुभ परिणाम मिलने लगते हैं।

शुक्रवार के दिन आटे में शक्कर मिलाकर गूंथना शुभ बताया गया है। 

बुधवार को थोड़ा-सा धनिया या पालक मिलाकर गूंथें और इन रोटियोंं को परिवार के लोगों को खिलाएं। इससे बुध ग्रह मजबूत होता है। 

रविवार को आटा गूंथते समय थोडा सा गुड़ मिला लें और इसकी रोटियां खाएं। इससे कुंडली में ग्रहों का अशुभ प्रभाव खत्म हो जाता है।