भूलकर भी शाम के समय इन चीजों का नहीं करना चाहिये दान
वास्तुशास्त्र की मानें तो शाम के समय कुछ चीजों के दान करने से घर में दरिद्रता आती है।
शास्त्रों में दान का बड़ा महत्व बताया गया है। दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. दान करने से व्यक्ति का लोक परलोक सुधरता है।
सूर्यास्त के बाद कुछ चीजों का दान करने घर से सुख-समृद्धि चली जाती है।
सूर्यास्त के समय दूध, दही का दान करना अशुभ बताया गया है। दूध-दही सफेद होते हैं ये चंद्र ग्रह से संबंधित हैं।
सूर्यास्त के बाद दूध-दही के दान करने से घर से सुख और वैभव चला जाता है।
शाम के समय हल्दी का दान नहीं करना चाहिए। खासतौर पर गुरुवार के दिन, हल्दी का संबंध गुरु से माना जाता है।
ज्योतिश शास्त्र की मानें तो हल्दी का दान करने से गुरु कमजोर होता है, जिससे जीवन में परेशानियां आती हैं और घर में अशांति आती है।
सूर्यास्त के बाद धन का दान नहीं करने के बारे में बताया गया है। शाम के समय मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।
ऐसा करने मां लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती है। जिसके घर में दरिद्रता आने लगती है।