भूलकर भी सूर्यास्त के बाद ये चीजें नहीं करें दान, तरक्की में आ सकती है बाधा

दान धर्म के कार्य बड़ा ही पवित्र माना जाता है। सूर्यास्त के बाद बिल्कुल भी दान नहीं करना चाहिये।

ऐसा करने से लक्ष्मी जी और विष्णु नाराज हो जाते हैं। जिसके चलते दरिद्रता घर प्रवेश कर जाती है।

आपकी एक गलती आपको दरिद्र बना सकती है। आपकी तरक्की रूक सकती है।

सूर्यास्त के बाद दूध का दान करना निषेध बताया गया है। ऐसा करने से दरिद्रता आती है। 

सूर्यास्त के बाद दही का दान करने से शुक्र देव नाराज हो जाते हैं। जिसके चलते सुखों में कमी आती है।

कहा जाता है-समुद्र मंथन के दौरान भगवान श्री हरि ने स्वर भानू के जब गर्दन काटी थी तो उसके गले से खून की कुछ बूंदे धरती पर पड़ी थी।

इन्हीं खून की बूंदों से लहसून और प्याज का जन्म बताया गया है। इतना ही नहीं लहसून-प्याज का संबंध राहू-केतू से माना जाता है। इसलिए सूर्यास्त के बाद इन चीजों का दान नहीं करना चाहिये। 

वहीं सूर्यास्त के बाद खासकर गुरुवार को हल्दी का दान निषेध बताया गया है। ऐसा करने से तरक्की में बाधा आती है। 

कहा जाता है मां लक्ष्मी सूर्यास्त को सभी के घरों में प्रवेश करती है। इसलिए इस समय दान नहीं करना चाहिये।