दुर्ग/भिलाई। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 7.88 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध Afim और अफीम युक्त डोडा का नष्टीकरण किया। जब्त मादक पदार्थों को Bhilai Steel Plant (BSP) के एसएमएस-3 स्थित दमन भट्टी में वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया गया।
नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी तथा आबकारी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की।
Read More : Drug Mafia पर चला सरकार का बुलडोजर, 45,000 से अधिक नशे की गोलियां बरामद, देखें वीडियो… Afim
जानकारी के अनुसार यह Afim थाना पुलगांव क्षेत्र में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में जब्त की गई थी। जांच के दौरान Durg जिले के समोदा गांव स्थित भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत से भारी मात्रा में अवैध अफीम के पौधे बरामद किए गए थे। मामले में पुलिस ने कुल 62,422 किलोग्राम अफीम के पौधों के साथ 572 ग्राम अफीम युक्त सूखा मिश्रित डोडा जब्त किया था।
जांच एजेंसियों के अनुसार जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग 7 करोड़ 88 लाख रुपये आंकी गई थी। न्यायालयीन प्रक्रिया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसे नष्ट करने की कार्रवाई की गई।
Read More : Google को लगा झटका, Apple ने Safari के लिए बनाया AI-संचालित सर्च इंजन… Afim
अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जब्त मादक पदार्थों को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया है। मामले में अन्य संभावित आरोपियों और नेटवर्क की जांच अभी भी जारी है।
पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खेती के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके और समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाया जा सके।






