रायपुर। RAIPUR CRIME : राजधानी रायपुर के ब्राह्मणपारा इलाके में शासकीय कार्य के दौरान राजस्व विभाग के एक अधिकारी पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई, जब नगर निगम के जोन-04 के राजस्व निरीक्षक तरुण राय बकाया संपत्तिकर वसूली के संबंध में संबंधित मकान पर नोटिस चस्पा करने पहुंचे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नोटिस चिपकाने की कार्रवाई के दौरान मकान मालिक के बेटे युगांत शर्मा ने राजस्व निरीक्षक पर कथित रूप से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए निरीक्षक के साथ मारपीट की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Read More : RAIPUR CRIME : मंदिर में चोरी, दानपेटी लेकर चोर फरार, दिनों दिन चोरों के हौसले
RAIPUR CRIME : यह घटना सुहागा मंदिर चौक, ब्राह्मणपारा के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा पूरे मामले की जानकारी ली। शिकायत के आधार पर आजाद चौक थाना पुलिस ने आरोपी युगांत शर्मा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, शासकीय कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
RAIPUR CRIME : पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, शासकीय कर्मचारियों पर हमले की इस घटना को लेकर विभागीय अधिकारियों में भी नाराजगी देखी जा रही है।







