बिलासपुर। Viral Video : बिलासपुर के सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के वायरल हो रहे वीडियो ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रखा दी है। वायरल वीडियो सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक का प्राथमिक उपचार मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में किया जा रहा है।वही इलाज करने वालों में कोई भी डॉक्टर नहीं है और न ही वहां पर कोई डॉक्टर मौजूद है।
रविवार देर रात एक गंभीर रूप से घायल युवक के इलाज के दौरान अस्पताल में बिजली गुल रहने और डॉक्टर के अनुपस्थित होने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अस्पताल के कर्मचारी मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में मरीज का प्राथमिक उपचार करता दिखाई दे रहा है।

Read More : Viral Video : कारोबारी को उधारी के पैसे मांगना पड़ा भारी, चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी
Viral Video : जानकारी के मुताबिक, ग्राम रांक निवासी अनिल कुमार सूर्यवंशी को ठुड्डी (चिन) में गंभीर चोट लगने पर परिजन रात लगभग 12 बजे सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और पूरा केंद्र केवल सहायक कर्मचारियों के भरोसे चल रहा था। काफी इंतजार के बाद कर्मचारी ने अंधेरे में मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर मरीज के जख्म पर मरहम लगाकर पट्टी बांधी और बेहतर इलाज का हवाला देकर उसे सिम्स (SIMS), बिलासपुर रेफर कर दिया।
बता दें कि सीपत का यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आसपास के लगभग 80 गांवों की आबादी के इलाज का मुख्य केंद्र है। स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि लंबे समय से इस केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में अपग्रेड करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। डॉक्टरों की कमी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में आए दिन मरीजों को सिम्स या जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है।
Read More : Viral Video : वाह रे सुशासन तिहार…भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारी की तीखी बहस, मुँह छिपाते दिखे विधायक
Viral Video : घटना के बाद ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने स्वास्थ्य विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच, डॉक्टरों की नियमित तैनाती, निर्बाध बिजली आपूर्ति और स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन (अपग्रेडेशन) की मांग की है।






