नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम की नई जर्सी को लेकर देशभर में चर्चा तेज हो गई है। आगामी एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 (बेल्जियम-नीदरलैंड) (FIH Hockey World Cup 2026) के लिए हॉकी इंडिया (Hockey India) ने पुरुष और महिला टीम की नई आधिकारिक जर्सी लॉन्च की है। इस बार टीम की पारंपरिक नीली जर्सी की जगह भगवा रंग को प्रमुखता दी गई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
हॉकी इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा-“नई भारतीय जर्सी पेश है! हर सिलाई एक कहानी कहती है। हर डिजाइन और हर रंग भारत के गौरव का प्रतीक है। हमारी टीमें एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में एक बार फिर देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।”
Read More : SPORTS BREAKING : इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया-ए का ऐलान, अभिमन्यु ईश्वरन को सौंपी कप्तानी की जिम्मेदारी Hockey India
नई जर्सी के साथ जारी तस्वीरों और वीडियो में भारतीय खिलाड़ी नए रंग-रूप में नजर आए। जर्सी में भगवा रंग को प्रमुखता दी गई है, जबकि इसमें सफेद और हरे रंग की झलक भी देखने को मिलती है, जो भारतीय तिरंगे की भावना को दर्शाती है।
Presenting the new India jersey! 🇮🇳
Every stitch tells a story. Every pattern, every colour carries India’s pride.
Our teams are ready to once again do the country proud at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026.
🎥: Select 2 (SD+HD)+ Khel & JioHotstar
🗓️: August… pic.twitter.com/8GvwbByapq— Hockey India (@TheHockeyIndia) July 27, 2026
नई जर्सी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। एक वर्ग ने इस बदलाव का स्वागत करते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति, साहस और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। वहीं दूसरे वर्ग ने सवाल उठाया कि भारतीय हॉकी टीम की पहचान लंबे समय से नीली जर्सी रही है, ऐसे में उसके रंग में बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी।
कुछ लोगों ने इसे केवल एक नया डिजाइन बताया, जबकि कुछ ने इस बदलाव को राजनीतिक नजरिए से भी जोड़कर देखा। हालांकि, हॉकी इंडिया ने जर्सी के रंग को लेकर किसी भी तरह की राजनीतिक टिप्पणी नहीं की है।
Read More : Sad News : Rakhi Sawant को लेकर बुरी खबर, फैंस का रो रोकर हो रहा बुरा हाल… FIH Hockey World Cup 2026
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें आगामी एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में इसी नई जर्सी के साथ मैदान में उतरेंगी। हॉकी इंडिया का कहना है कि यह जर्सी भारत की विरासत, विविधता, खिलाड़ियों के संघर्ष और देश के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
अब सभी की निगाहें विश्व कप पर होंगी, जहां भारतीय टीम इस नई जर्सी के साथ खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं जर्सी को लेकर जारी बहस फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है।








