रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी में राशन दुकानों पर चावल और शक्कर की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से खाद्यान्न संकट गहराता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक 13 हजार से ज्यादा कार्डधारकों को चावल नहीं मिल पाया, जबकि 15 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के लिए शक्कर की सप्लाई भी प्रभावित हुई है।
राशन दुकानों में समय पर चावल और शक्कर का भंडारण नहीं होने को इस संकट की प्रमुख वजह बताया जा रहा है। कुछ दुकानों में महज एक-दो दिन का खाद्यान्न स्टॉक बचा होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में समय रहते नया भंडारण नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ सकती है।
अपर कलेक्टर ने लगाई फटकार
RAIPUR NEWS : मामले को लेकर हुई बैठक में अपर कलेक्टर ने नान (NAN) के गोदाम प्रभारियों को फटकार लगाई। समय पर खाद्यान्न का भंडारण नहीं कराने को लेकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और भविष्य में ऐसी स्थिति नहीं बनने देने के निर्देश दिए।
अपर कलेक्टर ने गोदाम प्रभारियों को समय पर राशन का भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
Read More : RAIPUR NEWS : रायपुर निगम में घमासान ; जोन कमिश्नर ने कांग्रेस पार्षद पर लगाया गाली-गलौज और धमकी का आरोप
फिलहाल प्रशासन की निगरानी के बीच राशन दुकानों में खाद्यान्न की आपूर्ति सामान्य कराने पर जोर दिया जा रहा है। हजारों कार्डधारकों को समय पर चावल और शक्कर उपलब्ध कराना विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।






