रायपुर। राजधानी रायपुर के जोरा स्थित प्रतिष्ठा बैंक्वेट में The Wedding Parivar द्वारा 2 नवंबर को दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए द वेडिंग परिवार के संस्थापक रवनीत सिंह ने बताया कि इस बार दिवाली मिलन की थीम कैंडल थीम – द मूव रखी गई है।
रवनीत सिंह ने कहा कि एआई के आने के बाद चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन हम ग्राहकों की डिमांड के अनुरूप प्रोडक्शन करके दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो नए लोग इस फील्ड में आ रहे हैं, उन्हें टीम द्वारा सिखाया जा रहा है, 2-3 साल सीखने के बाद वे खुद का काम शुरू कर देते हैं। जैसे-जैसे नई पीढ़ियां आ रही हैं, उनकी सोच बदल रही है, उसी हिसाब से काम किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में 28 ज्वेलर्स और संगीतकार शामिल होने वाले हैं। सूफी बैंड की विशेष प्रस्तुति भी होगी।
द वेडिंग परिवार के मंच के माध्यम से कैटरिंग, इंटीरियर, लाइट, टेंट, इवेंट से जुड़े सभी लोग एक साथ काम कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में मीडिया के लिए अलग से पपराजी स्पेस तैयार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में शामिल सदस्य – रवनित सिंह (संस्थापक), सौरभ अग्रवाल, अमित उदासी, बाबू भाई सोलंकी, गुरप्रीत सिंह, नीरज सेन, रितेश बोहरा, सागर गुलाटी, हिमांशु चौरसिया, गगन सलूजा, हितेश कटियार, राकेश बंछोर सहित द वेडिंग परिवार के अन्य सदस्य।






