रीवा। किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और अन्नदाताओं के सम्मान की बात राजनीतिक मंचों से अक्सर सुनाई देती है। लेकिन मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद Janardan Mishra की एक टिप्पणी ने किसान समुदाय की मेहनत और जीवनशैली को लेकर नई बहस छेड़ दी है। सांसद का एक वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं।
Read More ; BJP NEWS : जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों में जुटा संगठन, धरमजयगढ़ में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन होंगे मुख्य अतिथि Janardan Mishra
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सांसद जनार्दन मिश्रा ने मऊगंज जिले में गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसान साल में केवल तीन महीने काम करता है, जबकि शेष नौ महीने ताश खेलने, गुटखा खाने, शराब पीने और गांजा सेवन जैसी गतिविधियों में समय बिताता है। उनका यह कथन वीडियो के माध्यम से सामने आया और देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया।






