CHHATTISGARH

Jago bharat jago : सावधान! अगर आप बच्चे को करवा रहे हैं सरकारी नौकरी की तैयारी, तो धरना प्रदर्शन का भी करवाएं प्रशिक्षण

महेंद्र कुमार साहू/रायपुरJago bharat jago : आज के दौर में सभी शासकीय नौकरी के पीछे हाथ धोकर दौड़ते हैं। और ये किसी से छिपी नहीं है। और इसके लिए बच्चे को स्कूली दिनों से तैयार किया जाता है। बच्चे को जरा सा भी टीवी, मोबाइल या दोस्तों के साथ मस्ती करते देखा कि टोकने लगते हैं। ताकि बच्चे का भविष्य बर्बाद न हो। और शिक्षा से बच्चे का ध्यान भटके न इसका ख्याल रखने का प्रयास करते हैं। और ऐसा हो भी क्यों नहीं, क्योंकि हर मां-बाप अपने बच्चे का भविष्य सवांरना चाहते हैं। लेकिन आज के परिपेक्ष्य में ये पर्याप्त नहीं है।

इन दिनों देश और प्रदेश में शासकीय नौकरी भर्ती और इंट्रेस एग्जाम में भ्रष्टाचारी हावी होते जा रहे हैं। ये देश के लिए सही नहीं है। हाल में नीट एग्जाम को सबने देखा है। जिसके परिणामस्वरूप सरकार को दूसरी बार एग्जाम कराना पड़ा। शिक्षा के प्रति जागरुक बच्चों में से अधिकतर का रुझान आज नीट एग्जाम दिलाने का होता है। विशेषज्ञ ऐसा मानने को मजबूर हो गये हैं। संभव है आज के दौर में देश में कोई भी भर्ती बिना भ्रष्टाचार के नहीं हो रही है।

Read More : RAIPUR NEWS : भगवान भरोसे सड्ढूवासी, गड्ढों और अव्यवस्थाओं से जूझ रहे कॉलोनीवासी Jago bharat jago  

Jago bharat jago : छत्तीसगढ़ एएसआई भर्ती प्रक्रिया जिस तरह से विवादों में घिरा हुआ है। यह अभ्यर्थियों के साथ-साथ पालकों को भी सोचने पर विवश कर दिया है। आज 6 साल बीत जाने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी है। जिन्हें आज प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी मिलनी चाहिये थी। वे हक की लड़ाई सड़कों लड़ रहे हैं। कभी कोई अभ्यर्थी मैराथन चलकर सरकार से विरोध प्रदर्शन कर रहा है। तो कभी सड़कों पर रात बिता कर। सामूहिक मुंडन करवाने पर विवश हो रहे हैं।

Jago bharat jago
Jago bharat jago

आज इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है। भर्ती प्रक्रिया का रिजल्ट जारी नहीं कर पा रही है। देर रात एएसआई भर्ती के अभ्यथियों से गृहमंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। और दो सप्ताह में रिजल्ट जारी करने का आश्वासन दिया है। जिस पर अभ्यर्थियों को भरोसा नहीं है। और वे सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आखिर सरकार कुंभकरणी निंद से कब जागेगी। आज के दौर में बच्चों को पढ़ाई और नौकरी की तैयारी के साथ-साथ सड़कों पर प्रदर्शन, भूखे रहने का भी प्रशिक्षण दिलवाना आवश्यक हो गया है। सिर्फ पढ़ाई लिखाई कर लेने से नौकरी नहीं लगती है. रिजल्ट के लिए सड़को में रात सोना भी पड़ता है.

Related Articles

Back to top button