NATIONAL
Train Cancelled : सावधान! यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने इस रूट की गाड़ियां की रद्द

रायपुर। Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें भारतीय रेलवे ने एक बार फिर बड़ी संख्या में गाड़ियां रद्द की है। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल के रगौल भरवां सुमेरपुर यमुना साउथ बैंक लाइन दोहरीकरण के चलते खरियार-भीमसेन रेलखंड में 17 जुलाई को नॉन-इंटरलाकिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित किया जा रहा है।
जिसका विवरण इस प्रकार है:-
रद्द होने वाली गाडियां
1) दिनांक 16 जुलाई 2024 को गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर, बेतवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2) दिनांक 17 जुलाई 2024 को गाड़ी संख्या 18204 कानपुर- दुर्ग, बेतवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही विकास कार्यों के लिए सहयोग की आशा की है।