NATIONAL
भारी बारिश और Landslide से 8 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

वायनाड। केरल के वायनाड से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारी बारिश और Landslide सब कुछ अस्त व्यस्त कर दिया है। लैंडस्लाइड से 8 लोगों की मौत की खबर आ रही है। वहीं मलबे में 100 से ज्यादा लोगों के दबे होने की खबर आ रही है। भयावह हालात को देखते हुये एयरफोर्स के दो हेलीकॉप्टर को रवाना किया गया है। वहीं 16 घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
Read More : Vastu Tips : अच्छा समय आने से पहले दिखते हैं ये संकेत, मिल सकती है गुड न्यूज Landslide
घटना मंगलवार तड़के 2.00 की बताई जा रही है। वहीं दोबारा 4 बजे के करीब फिर Landslide हुई है। घटना की जानकारी लगते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के सीएम से बात की है। और घटना की जानकारी ली है।