Monday, November 9, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

Amit Shah : मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, विपक्ष में हिम्मत है तो संसद चलने दे, जनता को पता चल जाएगा कि सच्चा कौन और झूठा कौन

in CHHATTISGARH, NATIONAL, POLITICAL
Amit Shah

Amit Shah

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। Amit Shah : पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को धन्यवाद और श्रद्धांजलि देता हूँ. क्योंकि अटल जी ही थे, जिन्होंने वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की। हमें यह मालूम था कि राज्य बनते ही विपक्षी पार्टी के नेता मुख्यमंत्री बन सकते हैं, फिर भी हमने इसकी चिंता नहीं की। छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय होता आ रहा था और इस क्षेत्र का विकास रुका पड़ा था। अटल जी ने छत्तीसगढ़ को बनाया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे संवारा है।

छत्तीसगढ़ आज नक्सल-मुक्त होकर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस उपलब्धि के लिए केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और छत्तीसगढ़ पुलिस को साधुवाद। आज गौरव, सिद्धि और संकल्प का दिन है। गौरव है हमें अटल जी की विरासत का, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को एक अलग प्रदेश की पहचान दी। सिद्धि है उन संकल्पों की, जो इतने वर्षों से लिए गए थे, नक्सल-मुक्त छत्तीसगढ़ और नक्सल-मुक्त भारत बनाने के संकल्प सिद्ध हुए हैं और साथ ही संकल्प है मोदी जी और विष्णुदेव जी के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का।

ये बातें आज राजधानी रायपुर के नवारायपुर में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read More : Amit Shah आज रायपुर में : राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल, विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे लोकार्पण

 

उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास का संदेश और गुरु नानक देव जी की सेवा, समानता और सच्चाई का संदेश —यही संस्कार छत्तीसगढ़ के हैं। श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को जीवंत रखने के लिए हमारी सरकार छत्तीसगढ़ पंडुम और बस्तर ओलंपिक का आयोजन करती है। पंथी, पांडवानी, राउत, नाचा, कर्मा और सैला नृत्य जैसी सांस्कृतिक धरोहरों, ढोकरा कला, बेल मेटल, काष्ठ शिल्प और कोसा जैसी कलाओं तथा बस्तर दशहरे की 75 दिन चलने वाली अनूठी परंपरा को विष्णुदेव साय की सरकार ने नई पहचान दी है। बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक के माध्यम से लाखों युवाओं ने आदिवासी खेलों में भाग लेकर अपनी संस्कृति को पुनर्जीवित किया है। बस्तर पंडुम ने यहाँ की वेशभूषा, खान-पान, गान और नृत्य को फिर से जीवंत किया है। साथ ही, आदिवासी क्षेत्रों के विकास की जो कल्पना लंबे समय से अधूरी रही थी, उसे भी अब पूर्ण करने की दिशा में काम हो रहा है।

Amit Shah ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने विपक्षी पार्टी को हटाकर हमारी पार्टी को जनादेश दिया और उसके दो ही महीने में हमने नक्सल उन्मूलन का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जिस धरती पर सांस्कृतिक गलियारा होना चाहिए था, वहाँ रेड कॉरिडोर बनाया गया। जिस जंगल में महुआ, तेंदूपत्ता और लोकगीत होने चाहिए थे, वहाँ बारूदी सुरंगें बिछाई गईं। जिस बच्चे के हाथ में कलम होनी चाहिए थी, उसे स्कूल से अगवा कर बंदूकें थमाई गईं। जहाँ स्कूल की घंटी बजनी चाहिए थी, वहाँ स्कूल की इमारत ही उड़ा दी गई, और जिस सड़क को विकास पहुँचाने का रास्ता बनना था, उसे बनाने वाले को परिवार के सामने ही जिंदा जला दिया गया। उन्होंने मानवाधिकार के नाम पर नक्सलवाद का समर्थन करने वालों से सवाल किया कि क्या मानवाधिकार सिर्फ हाथ में बंदूक लेकर विकास रोकने वालों का होता है? क्या गरीब आदिवासी का मानवाधिकार नहीं होता? श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने यह दिखाया है कि गरीब आदिवासियों का भी मानवाधिकार होता है। उन्होंने कहा कि पिछले 30 वर्षों में बम धमाकों में जिनके हाथ-पैर उड़ गए, उन्हें कृत्रिम अंग देकर हमने उनका जीवन सरल बनाने का प्रयास किया। गृह मंत्री ने कहा कि जो लोग दूर बैठकर लंबे-लंबे लेख लिखकर सलाह देते थे, उनका साहस नहीं था यहाँ आकर एक दिन रह सकें। उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों को निमंत्रण देते हैं कि वे डरें नहीं, अब यहाँ उन्हें कोई नहीं मारेगा। विकास की बयार यहाँ आकर देख लीजिए। अगर मन में राम जागता है, तो इनके दर्द पर दो लेख लिख दीजिए।

Read More : Political Drama : एनडीए गठबंधन में खींचतान शुरू, नायडू और नीतिश मलाईदार पदों की कर रहे डिमांड  Amit Shah  

केन्द्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि विपक्षी पार्टी ने हमेशा से नक्सलवाद का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 2010 में विपक्षी पार्टी की केन्द्र सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा था कि नक्सलियों को हथियार डालने की जरूरत नहीं है, बस उत्पात मत करिए। श्री शाह ने कहा कि इस तरह से हिंसा नहीं रुकती। गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने संसद में स्पष्ट कहा था कि जिसे भी सरेंडर करना है, वो हथियार डालकर सरेंडर कर दे, उसे हम मेनस्ट्रीम में लाएंगे, वरना हमारे जवान उनसे दो-दो हाथ करेंगे। उन्होंने कहा कि हथियारबंद नक्सलियों से सरेंडर की अपील का परिणाम रहा केवल 10 प्रतिशत नक्सली मारे गए, 90 प्रतिशत ने सरेंडर किया और आज पूरा देश नक्सल मुक्त हो गया। यही नरेन्द्र मोदी जी की सरकार की नीति है। उन्होंने कहा कि कानून का पालन करने वालों के साथ नागरिक जैसा व्यवहार होगा, और अगर कोई कानून तोड़ेगा, तो चाहे बस्तर हो, उत्तर-पूर्व हो या फिर कश्मीर हो —नागरिकों की रक्षा के लिए सुरक्षा बल उसे सीधा करने का काम करेंगे।

Amit Shah ने कहा कि विपक्षी पार्टी ने हमेशा से गैर-संवैधानिक एस्टेब्लिशमेंट्स और मॉक पार्लियामेंट का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने ‘जनताना सरकार’ बनाई थी। उनका अलग गृह मंत्री, मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री आदि होता था। श्री शाह ने सवाल किया कि कौन सा संविधान ‘जनताना सरकार’ जैसी समानांतर सरकार की अनुमति देता है? उन्हें न्याय करने का अधिकार किसने दिया? उन्होंने कई निर्दोष पत्रकारों, समाजसेवकों और विद्यार्थियों को पेड़ों पर लटकाकर फाँसी दे दी। विपक्ष के नेता भी संसद में इसका समर्थन करते रहे हैं। पहले नकली ‘जनताना सरकार’ का समर्थन करते थे, गैर संवैधानिक सरकार का समर्थन करते थे, लेकिन अब नकली संसद बनाकर संसद का भी मखौल उड़ाया। मॉक पार्लियामेंट आयोजित कर चर्चा का नाटक किया। गृह मंत्री ने विपक्ष के नेता से कहा कि मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। हम संसद का विशेष सत्र बुलाकर SIR पर चर्चा के लिए तैयार हैं, और हिम्मत है तो देश की जनता के सामने चर्चा करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि हाथ में संविधान लेकर घूमने से संविधान का सम्मान नहीं होता, आचरण संवैधानिक होना चाहिए। आपने संसद रोककर रखा है, बैन में डालकर रखा है। अब संसद चलने दीजिए और चर्चा में दो-दो हाथ कर लीजिए। देश की जनता को मालूम पड़ जाएगा कि सच कौन है और झूठ कौन।

गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और दोनों उप-मुख्यमंत्रियों की त्रिमूर्ति ने बहुत कम समय में मोदी सरकार की 70 प्रतिशत से अधिक गारंटियों को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 33वीं किस्त छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को भेज दी गई है। धान की खरीद जारी है। कृषि, वनोपज, पशुपालन और एमएसएमई जैसे क्षेत्र अपने लक्ष्य सिद्ध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब नक्सल-मुक्त हो गया है, आने वाले दिनों में हमारा छत्तीसगढ़ पर्यटन के क्षेत्र में शीर्ष तीन में आएगा। चित्रकूट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, माँ बलमेश्वरी, दंतेवाड़ा की माँ दंतेश्वरी और बस्तर दशहरा — ये सभी विश्व भर के यात्रियों को यहाँ लाने की क्षमता रखते हैं।

Read More : Amit Shah नहीं होंगे केन्द्रीय गृहमंत्री, टीडीपी ने रखी शर्त!

Amit Shah ने कहा कि पहले कहा जाता था कि धरती अमीर है, लोग गरीब हैं। मगर 10 साल के अंदर यहाँ धरती भी अमीर रहेगी और लोग भी अमीर होंगे। यह मोदी जी की गारंटी है। संपन्न और खुशहाल लोग तथा संपन्न और खुशहाल धरती ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में वार्षिक बजट में 30 गुना वृद्धि हुई है। प्रति व्यक्ति आय 17 गुना बढ़ी है। छत्तीसगढ़ जैसे राज्य का जीएसडीपी 25 गुना बढ़ा है। आईटीआई संस्थान दो गुना, इंजीनियरिंग कॉलेज तीन गुना, पॉलिटेक्निक कॉलेज छह गुना तथा महाविद्यालय और विश्वविद्यालय छह गुना बढ़े हैं। साक्षरता 65 प्रतिशत से बढ़ाकर 79 प्रतिशत तक पहुँचाने का काम हमारी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में हमारा चौथा कार्यकाल छत्तीसगढ़ की जनता को भय से भरोसे की ओर ले जाएगा, संसाधन से समृद्धि तक ले जाएगा, और संभावनाओं को सिद्धि में परिवर्तित करके एक खुशहाल छत्तीसगढ़ का निर्माण करेगा।

Previous Post

PWD ने की कार्रवाई, सड़कों की गुणवत्ता और अच्छे रखरखाव पर जोर

Next Post

MATS यूनिवर्सिटी ने मनाया 21वां स्थापना दिवस, गजराज पगारिया बोले-विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना हमारा लक्ष्य

Related Posts

CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : नियुक्ति की आस में डीएड अभ्यर्थियों की फीकी बीती दिवाली, 325 दिनों से तूता धरना स्थल पर जारी है संघर्ष

November 8, 2026
PM MODI
CHHATTISGARH

बस्तर के कोबरा ऑपरेशंस बेस में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM Modi, मिठाइयां बांटकर बढ़ाया उत्साह

November 8, 2026
Kanker News
CHHATTISGARH

Kanker News : 2.48 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 48 घंटे में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

November 8, 2026
Diwali
CHHATTISGARH

नक्सलवाद के साये से आजादी की Diwali : बस्तर में लौटी रौनक, जवानों के बीच त्योहार मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

November 8, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : स्वच्छता में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, 11 को दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी सम्मानित

November 8, 2026
CM Sai
CHHATTISGARH

CM Sai : दीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए 

November 8, 2026
Next Post
MATS

MATS यूनिवर्सिटी ने मनाया 21वां स्थापना दिवस, गजराज पगारिया बोले-विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना हमारा लक्ष्य

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • CG NEWS : नियुक्ति की आस में डीएड अभ्यर्थियों की फीकी बीती दिवाली, 325 दिनों से तूता धरना स्थल पर जारी है संघर्ष
  • बस्तर के कोबरा ऑपरेशंस बेस में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM Modi, मिठाइयां बांटकर बढ़ाया उत्साह
  • Kanker News : 2.48 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 48 घंटे में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
  • नक्सलवाद के साये से आजादी की Diwali : बस्तर में लौटी रौनक, जवानों के बीच त्योहार मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
  • RAIPUR NEWS : स्वच्छता में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, 11 को दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी सम्मानित
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • Political Drama
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.