रायपुर। CRIME NEWS : राजधानी रापयुर में पिछले लंबे समय से कोचियागिरी का खेल हावी है। एक्सप्रेसटीवी24 में लगातार ओव्हररेट के खबर चलाये जाने के बाद अब कोचियागिरी हावी हो गया है। आज शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बेचते दो महिला आरोपी गिरफ्तार किये गये हैं।
Read More : CRIME NEWS : नौकरी लगाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी को गरियाबंद पुलिस ने किया गिरफ्तार
पहली घटना खमतराई थाना की है। जहां से पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ी गई आरोपी महिला का नाम राखी मरकाम बताया गया है। वहीं आरोपी के कब्जे से 16.20 बल्क लीअर देशी मदिरा प्लेन जप्त किया गया है। जिसकी कुल कीमत 7120 रुपये आंकी गई है।
Read More : CRIME NEWS : कोकीन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई…
CRIME NEWS : तो वहीं दूसरी घटना गुढ़ियारी थाना की है। जहां से एक आरोपी अवैध शराब बेचते रंगे हाथों पकड़े जाने पर गिरफ्तार किया गया है। वहीं उसके कब्जे 88 पौवा देशी मदिरा और एक एक्टिवा जप्त किया गया है। जिसकी कुल कीमत 78800 रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मयुरी धनगर उर्फ सोनिया पिता ओमप्रकाश धनगर उम्र 29 वर्ष पता बजरंग नगर गोगांव थाना गुढियारी जिला रायपुर है।