Saturday, October 3, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

MATS यूनिवर्सिटी में खादी फैशन शो “चरखा– भारतीय संस्कृति और स्वदेशी फैशन का उत्सव

in CHHATTISGARH
MATS

MATS

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में MATS स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी, रायपुर द्वारा 3 अक्टूबर 2026 को भव्य खादी फैशन शो “चरखा” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय वस्त्र विरासत को सम्मान देना और युवा डिजाइनरों में स्वदेशी कपड़ों के प्रति रुचि जागृत करना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ) मनोज दयाल, वाइस चांसलर – कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर, द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। । इस अवसर पर MATS विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति डॉ. के.पी. यादव, प्रो-कुलपति डॉ. दीपिका ढांड, रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पांडा, तथा विभागाध्यक्ष श्रीमती परविंदर कौर एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

Read More : स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर

खादी फैशन शो “चरखा” में कुल छह शानदार राउंड प्रस्तुत किए गए — इंडियन स्टाइल, वेस्टर्न स्टाइल, इंडो-वेस्टर्न स्टाइल, खादी फॉर ऑफिस वियर, एम्ब्रॉयडरी ड्रेसेस, और ट्रेडिशनल स्टाइल सिल्वेट। प्रत्येक राउंड में छात्रों ने हैंडलूम से बनाए गए पारंपरिक खादी कपड़ों को आधुनिक डिजाइनों में ढालकर प्रस्तुत किया, जिससे रनवे पर रंग, टेक्सचर और सादगी का अनूठा संगम दिखाई दिया। यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्र छात्राओं द्वारा विश्व प्रसिद्ध कुंभ मेले पर आधारित खादी परिधान पहकर रैंप वॉक किया जो कि सभी उपस्थित दर्शकों द्वारा सराहा गया।

छात्रों के रचनात्मक डिजाइनों ने दर्शकों को प्रभावित किया और फैशन जगत में खादी की बहुमुखी सुंदरता को प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर भारत और सतत फैशन की दिशा में प्रेरित करते हैं।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए सतत् परिश्रम और सृजनशीलता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पांडा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी विभागों के शिक्षकगण, छात्र, एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। “चरखा” फैशन शो भारतीय संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता के संगम का सशक्त उदाहरण साबित हुआ।

Previous Post

Chief Minister Vishnu Deo Sai के विजन को नई गति, ग्रामोद्योग में रोजगार और स्वावलंबन की कई सौगातें

Related Posts

Chief Minister Vishnu Deo Sai
CHHATTISGARH

Chief Minister Vishnu Deo Sai के विजन को नई गति, ग्रामोद्योग में रोजगार और स्वावलंबन की कई सौगातें

October 3, 2026
Say cabinet
CHHATTISGARH

Say cabinet : अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों के लिए भर्ती नियम मंजूर

September 30, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR BREAKING : राज्योत्सव में दिखेगा वायुसेना का शौर्य, 2 नवंबर को नवा रायपुर में भव्य एयर शो

September 30, 2026
Local News
CHHATTISGARH

Local News : सरपंच के घर से 95 हजार का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

September 30, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

September 30, 2026
Mandi Board
CHHATTISGARH

Mandi Board MD विवाद में सियासत, पूर्व CM भूपेश बघेल ने CM साय को लिखा पत्र, कांग्रेस नेता सुशील सन्नी अग्रवाल ने भी खोला मोर्चा

September 29, 2026
× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • MATS यूनिवर्सिटी में खादी फैशन शो “चरखा– भारतीय संस्कृति और स्वदेशी फैशन का उत्सव
  • Chief Minister Vishnu Deo Sai के विजन को नई गति, ग्रामोद्योग में रोजगार और स्वावलंबन की कई सौगातें
  • Say cabinet : अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों के लिए भर्ती नियम मंजूर
  • RAIPUR BREAKING : राज्योत्सव में दिखेगा वायुसेना का शौर्य, 2 नवंबर को नवा रायपुर में भव्य एयर शो
  • Local News : सरपंच के घर से 95 हजार का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.