Wednesday, September 9, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CG NEWS : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा करेगी तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

in CHHATTISGARH
CG NEWS

CG NEWS

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर. CG NEWS : गुरुवार शाम भाजपा शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे रायपुर शहर जिला के सभी 20 मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु विशिष्ठ दिशानिर्देश प्रदान करना था आगामी 15 अगस्त के पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा का आयोजन तय किया गया है । साथ ही विभाजन दिवस को विभाजन विभीषिका विभीषिका काले दिवस के रूप में मनाया जाता है । जिसके अंतर्गत संगोष्ठी , चित्र प्रदर्शनी और मौन जुलूस का आयोजन किया जाएगा। साथ ही राजधानी रायपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को धरातल पर क्रियान्वित करने की योजना है । भाजपा प्रदेश के प्रत्येक बूथों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य है । प्रदेश भर के हजारों बूथों पर लाखों तिरंगे झंडे लगाए जाने की योजना है ।

आजादी का अमृत महोत्सव रायपुर सहित पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया जाएगा :- यशवंत जैन
CG NEWS : रायपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत जैन ने हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा के संबंध में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम कार्यक्रम के विषय में विस्तार से बताया उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी की पहचान एक राष्ट्रवादी दल के रूप में है और हम सभी के लिए राष्ट्र प्रथम की भावना प्रगाढ़ रूप से व्याप्त है और स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी देश वासी इस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही हर्ष के साथ मनाते हैं , स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ की क्या भूमिका होनी चाहिए हमे यह तय करना है उन्होंने कहा हमारी राष्ट्रीयता की वैश्विक पहचान है हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है तथा स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर हम सभी को तिरंगे के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने है जिसमे 11,12 और 13 तारीख को तिरंगा यात्रा निकालनी है जिसका आयोजन मंडल स्तर तक किया जाना तय है। जिससे स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पूरा शहर देशभक्ति का माहौल जीवंत हो एवं आम आदमी भी ऐसे देश भक्ति कार्यक्रमों से जुड़ जाए उसके पश्चात 12 ,13 और 14 अगस्त को मंडलों में स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता अभियान चलाना है । उक्त स्वच्छता अभियान को प्रमुखता से स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी स्मारकों , युद्ध स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के आस पास चलाया जाना है । एवं साथ ही 14 अगस्त को विभाजन के काले दिन को विभाजन विभीषिका के रूप में हम मनाते आए हैं इसके लिए एक विचार गोष्ठी का आयोजन और फोटो प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाना है। उन्होंने आगे कहा आप सभी को ज्ञात हो की जैसा कि कार्यक्रम के नाम में ही निहित है हर घर तिरंगा अर्थात हम सभी को अपने क्षेत्र गली मोहल्ले चौक चौराहे के प्रत्येक घरों और व्यवस्थानो पर तिरंगा झंडा लगाना है । साथ ही साथ अपने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई और माल्यार्पण भी किया जायेगा ।

Read More : CG NEWS : प्रदेशभर के फैशन डिजाइनर प्रदर्शनी में हिस्सा लेने कल पहुंच रहे राजधानी

आजादी का अमृत पर्व देशभक्ति गीतों और लोक कलाकारों की प्रस्तुति के साथ उत्साह से मनाएंगे :- राजेश मूणत
CG NEWS : रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने कहा की स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए एक महापर्व है भारत में रहने वाला बच्चा बच्चा देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत है हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा जैसे देशभक्ति कार्यक्रमों के आयोजन से आम जनमानस में भी जुड़ना पसंद करता है । आप सभी कार्यकर्ताओं को इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए रायपुर पश्चिम में विगत कई वर्षों से हमारे द्वारा तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया जाता रहा है साथ ही रामनगर परिक्षेत्र से भारत माता चौक तक विशाल तिरंगे झंडे के साथ स्कूली बच्चों द्वारा पद यात्रा निकाली जाती है जहां भारत माता की आरती और देशभक्ति कार्यक्रम की रंगारंग देशभक्ति संध्या का आयोजन हमारे द्वारा किया जाता है । उक्त कार्यक्रम में मैं इस मंच से आप सभी को निमंत्रण देता हूं जहां आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है ।

देशभक्ति गीतों सहित शहर के 101 चौराहों पर होगा ” हर घर तिरंगा ” के लिए जनजागरण
जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने रायपुर शहर जिला द्वारा तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की प्रत्येक विधानसभा और मंडलों में स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के संदर्भ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने तय किए गए हैं ।

Read More : CG NEWS : 30 से ज्यादा पत्रकारों ने बिखेरे गायकी के रंग, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज भवन में हुआ आयोजन

जिसमें 13 से 15 अगस्त तक रायपुर शहर के 101 चौराहों पर जिला एवं मंडलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में साउंड सिस्टम के साथ देशभक्ति गीतों का आयोजन किया जाएगा जिससे हर घर तिरंगा के लिए आम जनता में भी उत्साह और जुड़ाव हो । हम सभी तिरंगा यात्रा निकाल कर शहर में हर घर तिरंगा के संदर्भ में देशभक्ति माहौल का निर्माण करेंगे । साथ ही साथ हर घर तिरंगा जिसका प्रतिपादन हमे बूथों तक करना है में मंडल अध्यक्षों द्वारा प्रत्येक बूथ में तिरंगे झंडे पहुंचे इसकी मोनेटरिंग करके कार्यक्रम को गरिमामय बनाना है ।

हमारे द्वारा विभाजन विभीषिका पर संगोष्ठी , चित्र प्रदर्शनी और मौन जुलूस निकाल कर विभाजन दिवस को काले दिन के रूप में मनाया जाएगा। जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत बैठक में आज विशेष रूप से सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद उपासने, श्री चंद्र सुंदरानी, नंद कुमार साहू, जयंती पटेल, सुभाष तिवारी, लोकेश कावड़िया, सूर्यकांत राठौर, अशोक पांडे, सुभाष तिवारी, सत्यम दुबा, गोपी साहू, अकबर अली, आशु चंद्रवंशी, श्याम चक्रवर्ती, शैलेंद्री परघनिया, मनीषा चंद्राकर,राजीव पांडे, मोहन एंटी, प्रकास बजाज, राम किशन, अमित माहेश्वरी, खेम कुमार सेन, हरीश सिंह ठाकुर, राजू मिश्रा, संजय तिवारी, सोनू सलूजा, अनिल बाग, सभी मंडल अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पार्षद आदि कार्यकर्ता कार्यशाला में उपस्थित थे.

Previous Post

CG NEWS : प्रदेशभर के फैशन डिजाइनर प्रदर्शनी में हिस्सा लेने कल पहुंच रहे राजधानी

Next Post

CRIME NEWS : जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार, गंज थाना का मामला

Related Posts

Kendriy Mantri Athawale
CHHATTISGARH

Kendriy Mantri Athawale ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- ‘विपक्ष सकारात्मक बात नहीं करता

September 9, 2026
Chhattisgarh High Court
CHHATTISGARH

Chhattisgarh High Court को मिले 3 नए जज, संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार की नियुक्ति को मंजूरी

September 9, 2026
Mahila Aayog
CHHATTISGARH

Mahila Aayog की जनसुनवाई में 34 प्रकरण रखे गए, 23 मामलों की सुनवाई और 8 प्रकरण नस्तीबद्ध

September 8, 2026
MATS
CHHATTISGARH

MATS यूनिवर्सिटी में नए छात्रों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

September 8, 2026
Korba News
CHHATTISGARH

Korba News : विकास के दावों की खुली पोल, गर्भवती को खाट पर अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण

September 8, 2026
Balco
CHHATTISGARH

Balco में 22 वर्षों से सेवा दे रहे सैकड़ों एलटीएस श्रमिकों पर रोजगार संकट, सहायक श्रमायुक्त को कड़ी हिदायत

September 7, 2026
Next Post
CRIME NEWS

CRIME NEWS : जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार, गंज थाना का मामला

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Kendriy Mantri Athawale ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- ‘विपक्ष सकारात्मक बात नहीं करता
  • Chhattisgarh High Court को मिले 3 नए जज, संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार की नियुक्ति को मंजूरी
  • Mahila Aayog की जनसुनवाई में 34 प्रकरण रखे गए, 23 मामलों की सुनवाई और 8 प्रकरण नस्तीबद्ध
  • MATS यूनिवर्सिटी में नए छात्रों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
  • Korba News : विकास के दावों की खुली पोल, गर्भवती को खाट पर अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.