Tuesday, September 15, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CG NEWS : डेटा प्राइवेसी डे पर मैट्स लॉ स्कूल में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

in CHHATTISGARH
CG NEWS : डेटा प्राइवेसी डे पर मैट्स लॉ स्कूल में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

CG NEWS : डेटा प्राइवेसी डे पर मैट्स लॉ स्कूल में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। CG NEWS : मैट्स लॉ स्कूल, मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा 28 जनवरी 2026 को डेटा गोपनीयता दिवस (डेटा प्राइवेसी डे) के अवसर पर एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को डेटा संरक्षण, डेटा गोपनीयता एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

यह कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जबकि कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. अंकिता शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रशांत पांडा, डॉ. ओमप्रकाश कनोजिया, डॉ. आई. नागमणि देश लहरे सहित अन्य संकाय सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा। साथ ही मैट्स लॉ स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

Read More : CG NEWS : 11वीं की छात्रा बनी 15 मिनट की प्रतीकात्मक कलेक्टर, जिलेवासियों को दिए तीन महत्वपूर्ण संदेश

CG NEWS : कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य आम जनता को व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा के महत्व, डेटा गोपनीयता से जुड़े कानूनों, तथा ऑनलाइन डेटा धोखाधड़ी, साइबर स्कैम, डिजिटल ठगी एवं हाउस अरेस्ट फ्रॉड जैसे बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करना था। इसके अतिरिक्त, साइबर अपराधों से संबंधित शिकायत मंच, कानूनी उपचार एवं रिपोर्टिंग प्रक्रियाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कानून के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा, जिसमें डेटा गोपनीयता एवं साइबर अपराध जैसे गंभीर विषयों को सरल, रोचक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति को उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

Read More : CG NEWS : MATS विश्वविद्यालय के छात्रों ने सिलतरा, रायपुर स्थित सारडा ऊर्जा संयंत्र का औद्योगिक भ्रमण किया

कार्यक्रम का सशक्त एवं प्रभावी संचालन सुश्री कैरोल पांडेय द्वारा किया गया। उनके आत्मविश्वासपूर्ण मंच संचालन एवं प्रस्तुति शैली ने विद्यार्थियों एवं आम जनता को उभरते साइबर खतरों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की सफलता में श्री तेजपाल जी एवं मैट्स लॉ स्कूल की छात्रा यशोदा द्वारा साझा किए गए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं व्यवहारिक सावधानियों का विशेष योगदान रहा, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

CG NEWS : इस अवसर पर मैट्स लॉ स्कूल की छात्रा सुश्री माधुरी द्वारा एक महत्वपूर्ण उद्बोधन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी श्री लाला लाजपत राय की जयंती के अवसर पर उनके जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने लाला लाजपत राय को एक क्रांतिकारी एवं राष्ट्रभक्त नेता के रूप में प्रस्तुत करते हुए भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करने हेतु सभी को प्रेरित किया।

Read More : CG NEWS : मैट्स विश्वविद्यालय को “छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय” का राष्ट्रीय सम्मान

कार्यक्रम का समापन सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रशांत कुमार पांडा द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने इस प्रकार के सामाजिक रूप से प्रासंगिक विधिक जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन का अवसर प्रदान करने हेतु मैट्स विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

CG NEWS : समग्र रूप से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और इसने आम जनता के बीच डेटा संरक्षण, साइबर सुरक्षा एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाने में एक प्रभावी मंच के रूप में कार्य किया।
मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आदरणीय गजराज पगारिया, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, कुलपति डॉ. प्रो. के.पी. यादव, उप कुलपति डॉ. दीपिका ढांढ एवं कुलसचिव गोकुलानंदा पंडा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विभाग को शुभकामनाएं दीं।

Previous Post

Local News : अटल एक्सप्रेसवे में तेज रफ्तार मालवाहक पलटी, चालक-सहचालक गंभीर

Next Post

CRIME NEWS : गुंडा-बदमाशों पर पुलिसिया शिकंजा, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, 23 संदिग्धों पर कार्यवाही

Related Posts

NFHS REPORT
CHHATTISGARH

NFHS REPORT : छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने मारी बाजी!, तंबाकू और शराब सेवन में बढ़ा रुझान, ग्रामीण इलाकों में आंकड़े ज्यादा

September 15, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : नवा रायपुर में आज से सजेगा गोल्फ का रोमांच, ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का आगाज

September 15, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : लायंस क्लब रायपुर प्रेरणा, कलिंगा विश्वविद्यालय और सेवा निकेतन के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

September 14, 2026
RAIPUR BREAKING
CHHATTISGARH

RAIPUR BREAKING : गणेश चतुर्थी पर मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

September 14, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

BREAKING NEWS : 13 किलो गांजे के साथ महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार, बस का कर रहे थे इंतजार

September 14, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : जर्जर बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई, क्रेन से तोड़ने का काम शुरू

September 13, 2026
Next Post
गुंडा-बदमाशों पर पुलिसिया शिकंजा, फरार वारंटी गिरफ्तार, 23 संदिग्धों पर कार्यवाही

CRIME NEWS : गुंडा-बदमाशों पर पुलिसिया शिकंजा, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, 23 संदिग्धों पर कार्यवाही

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • NFHS REPORT : छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने मारी बाजी!, तंबाकू और शराब सेवन में बढ़ा रुझान, ग्रामीण इलाकों में आंकड़े ज्यादा
  • CG NEWS : नवा रायपुर में आज से सजेगा गोल्फ का रोमांच, ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का आगाज
  • CG NEWS : लायंस क्लब रायपुर प्रेरणा, कलिंगा विश्वविद्यालय और सेवा निकेतन के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • RAIPUR BREAKING : गणेश चतुर्थी पर मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध
  • BREAKING NEWS : 13 किलो गांजे के साथ महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार, बस का कर रहे थे इंतजार
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.