Friday, October 30, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

RAIPUR NEWS : सीने में आग, मुँह में शक्कर, सिर में बर्फ़ और पैर में चक्कर रखने वाला ही सच्चा युवा : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

in CHHATTISGARH
MP Brijmohan Agrawal

MP Brijmohan Agrawal

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। RAIPUR NEWS : रायपुर के दिशा कॉलेज में गुरुवार को ‘माई भारत’ के तत्वावधान में आयोजित ‘विकसित भारत युवा संवाद’ (नो योर वोट) कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए लोकतंत्र के महत्व, मतदान के सही मापदंड और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान छात्रा करीना डेका द्वारा पहली बार वोट डालते समय निर्णय लेने के आधार को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं को स्पष्ट दृष्टिकोण दिया। उन्होंने कहा कि युवा केवल 15 से 30 वर्ष की उम्र का दायरा नहीं है। युवा वह है—”जिसके सीने में आग हो, जिसके मुँह में शक्कर हो, जिसके सिर में बर्फ़ हो और जिसके पैर में चक्कर हो।” यदि 80 वर्ष के व्यक्ति में भी ये चारों गुण मौजूद हैं, तो वह भी वास्तव में युवा है। यदि हम खुद को युवा मानते हैं, तो ये चारों गुण हमारे आचरण और सोच में दिखने चाहिए।

Read More : RAIPUR NEWS : ईश्वर के दर्शन चिंतन से होते हैं, चिंता से नहीं : संकर्षण शरण महराज

RAIPUR NEWS : वैश्विक तुलना और स्थानीय परिस्थितियों पर बात रखते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि आज का युवा सोशल मीडिया के ज़रिये पूरी दुनिया से जुड़ा है। अक्सर हम सोचने लगते हैं कि जो अमेरिका, जापान या जर्मनी में होता है, वह हमारे यहाँ क्यों नहीं हो सकता? लेकिन ऐसा सोचते समय हम अपने देश की विशाल आबादी और भौगोलिक विविधताओं को भूल जाते हैं। हमें समझना होगा कि हिमाचल के पहाड़ों में रहने वाले लोगों की ज़रूरतें अलग हैं और पोर्ट ब्लेयर में रहने वालों की अलग। स्वयं हमारे छत्तीसगढ़ जैसे छोटे राज्य में ही सरगुजा, बस्तर और मैदानी इलाकों की ज़मीनी परिस्थितियाँ व वातावरण पूरी तरह भिन्न हैं।

Brijmohan Agrawal
Brijmohan Agrawal

श्री अग्रवाल ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि जब आप पहली बार मतदान करने जाएँ, तो यह सोचें कि विकास को प्राथमिकता कौन दे सकता है। शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं का स्थायी समाधान किसकी नीति में है?

Read More : RAIPUR NEWS : जीवन के महाभारत पर विजय प्राप्त करने अपने भीतर के कौरवों को त्यागना आवश्यक : संकर्षण शरण महराज

RAIPUR NEWS : उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का वोटिंग पैटर्न और जनता की सोच पूरी तरह बदली है। पहले चुनाव केवल राजनीतिक समीकरणों पर लड़े जाते थे, लेकिन आज विमर्श विकास पर केंद्रित हो चुका है—सड़क, पानी, बिजली, रोज़गार, किसानों की उपज का सही मूल्य और विश्व स्तर पर भारत की आर्थिक नीतियों को सर्वश्रेष्ठ बनाने पर जनता वोट करती है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे व्यक्तिगत मुद्दों और तात्कालिक बातों से ऊपर उठकर राष्ट्र के समग्र विकास और बेहतर नीतियों को ध्यान में रखकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। कार्यक्रम में दिशा कॉलेज के प्राचार्य ए. के. तिवारी, रमन पटेल, सुयश पांडे, अर्पित तिवारी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Previous Post

RAIPUR NEWS : ईश्वर के दर्शन चिंतन से होते हैं, चिंता से नहीं : संकर्षण शरण महराज

Related Posts

RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : ईश्वर के दर्शन चिंतन से होते हैं, चिंता से नहीं : संकर्षण शरण महराज

October 28, 2026
Deputy Chief Minister Arun Sao
CHHATTISGARH

विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : Deputy Chief Minister Arun Sao

October 28, 2026
MATS
CHHATTISGARH

MATS विश्वविद्यालय में खनन सुरक्षा एवं रिमोट सेंसिंग तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

October 28, 2026
The Wedding Parivar
CHHATTISGARH

The Wedding Parivar का दिवाली मिलन 2 नवंबर को, प्रतिष्ठा बैंक्वेट में होगा आयोजन

October 27, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : जीवन के महाभारत पर विजय प्राप्त करने अपने भीतर के कौरवों को त्यागना आवश्यक : संकर्षण शरण महराज

October 27, 2026
Exclusive Showroom
CHHATTISGARH

किसना ने रायपुर में लॉन्च किया Exclusive Showroom, प्रदेश में यह 6वा शोरूम

October 27, 2026
× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • RAIPUR NEWS : सीने में आग, मुँह में शक्कर, सिर में बर्फ़ और पैर में चक्कर रखने वाला ही सच्चा युवा : सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • RAIPUR NEWS : ईश्वर के दर्शन चिंतन से होते हैं, चिंता से नहीं : संकर्षण शरण महराज
  • विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : Deputy Chief Minister Arun Sao
  • MATS विश्वविद्यालय में खनन सुरक्षा एवं रिमोट सेंसिंग तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
  • The Wedding Parivar का दिवाली मिलन 2 नवंबर को, प्रतिष्ठा बैंक्वेट में होगा आयोजन
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.