मुंगेली। Devarhat lootkand : लालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवरहट में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का मुंगेली पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि 4 विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई में लूट का 100 प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वारदात से पहले बाजार में एक महिला को सोने-चांदी के आभूषण पहने देखा था। इसके बाद उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से 22 और 23 जुलाई की दरमियानी रात महिला के घर में धावा बोला। घर में घुसते ही आरोपियों ने दंपति को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर पति के सिर पर हमला किया गया, जिसके बाद आरोपी सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन और ₹8,650 नकद लेकर फरार हो गए।

Read More : RAIPUR CRIME : राजस्व निरीक्षक पर जानलेवा हमला, संपत्तिकर वसूली का पहुंचे थे नोटिस चिपकाने Devarhat lootkand
Devarhat lootkand : घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर सेल और लालपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के आधार पर 48 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंच बनाई और पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। बरामदगी को इस कार्रवाई की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
देवी टंडन (26 वर्ष)
सोनू टंडन (23 वर्ष)
शैलेन्द्र टंडन (18 वर्ष)
आर्यन जोशी उर्फ लेडी (18 वर्ष)
Read More : CRIME NEWS : सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन गिरफ्तार, एक लाख रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा Devarhat lootkand
चारों आरोपी ग्राम पीपरखुंटा, थाना लालपुर के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4), 331(6) एवं 111 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मामले में शामिल चार विधि से संघर्षरत बालकों की भूमिका की जांच किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत की जा रही है। मुंगेली पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में हुई बड़ी लूट की वारदात के त्वरित और सफल खुलासे के रूप में देखा जा रहा है।






