Thursday, September 10, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CRIME NEWS : सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन गिरफ्तार, एक लाख रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

in CHHATTISGARH
प्रभारी सिविल सर्जन गिरफ्तार, एक लाख रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

प्रभारी सिविल सर्जन गिरफ्तार, एक लाख रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

सक्ती। CRIME NEWS : जिले के स्वास्थ्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई डभरा कॉलेज मोड़ के पास स्थित आरोपी के अस्थायी निवास पर की गई।

एसीबी के अनुसार यह कार्रवाई जिला अस्पताल में अटैच फार्मासिस्ट गंगा प्रसाद रत्नाकर की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके पे-डेटा को सीएमएचओ कार्यालय भेजने के एवज में प्रभारी सिविल सर्जन ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

Read More : CRIME NEWS : दोस्ती के बीच आई गाड़ी का विवाद, जलाकर कर दिया खाक!

शिकायत मिलने के बाद एसीबी बिलासपुर ने पहले पूरे मामले का गोपनीय सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना तैयार की गई।

CRIME NEWS : पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता को आरोपी द्वारा डभरा स्थित अपने अस्थायी निवास पर बुलाया गया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने तयशुदा राशि आरोपी को सौंपी, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपये की रिश्वत राशि भी बरामद कर ली। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Read More : CRIME NEWS : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगों की मदद करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 18 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी का खुलासा

CRIME NEWS :  एसीबी ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में चर्चा का माहौल है और मामले को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Previous Post

Local News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल, स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़

Next Post

Good News : सेवा सेतु से आसान हुई दस्तावेजी प्रक्रिया, ग्रामीण परिवारों को नहीं लगाने पड़ रहे कार्यालयों के चक्कर

Related Posts

RAIPUR BREAKING
CHHATTISGARH

RAIPUR BREAKING : राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले

September 10, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR BREAKING : छात्र खिलाड़ियों के लिए AIU स्पोर्ट्स पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

September 10, 2026
Kendriy Mantri Athawale
CHHATTISGARH

Kendriy Mantri Athawale ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- ‘विपक्ष सकारात्मक बात नहीं करता

September 9, 2026
Chhattisgarh High Court
CHHATTISGARH

Chhattisgarh High Court को मिले 3 नए जज, संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार की नियुक्ति को मंजूरी

September 9, 2026
Mahila Aayog
CHHATTISGARH

Mahila Aayog की जनसुनवाई में 34 प्रकरण रखे गए, 23 मामलों की सुनवाई और 8 प्रकरण नस्तीबद्ध

September 8, 2026
MATS
CHHATTISGARH

MATS यूनिवर्सिटी में नए छात्रों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

September 8, 2026
Next Post
Good News : सेवा सेतु से आसान हुई दस्तावेजी प्रक्रिया, ग्रामीण परिवारों को नहीं लगाने पड़ रहे कार्यालयों के चक्कर

Good News : सेवा सेतु से आसान हुई दस्तावेजी प्रक्रिया, ग्रामीण परिवारों को नहीं लगाने पड़ रहे कार्यालयों के चक्कर

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • RAIPUR BREAKING : राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले
  • RAIPUR BREAKING : छात्र खिलाड़ियों के लिए AIU स्पोर्ट्स पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
  • Kendriy Mantri Athawale ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- ‘विपक्ष सकारात्मक बात नहीं करता
  • Chhattisgarh High Court को मिले 3 नए जज, संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार की नियुक्ति को मंजूरी
  • Mahila Aayog की जनसुनवाई में 34 प्रकरण रखे गए, 23 मामलों की सुनवाई और 8 प्रकरण नस्तीबद्ध
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.