रायपुर। CGPSC Ghotala : बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की विशेष अदालत में पेश किया।
अदालत ने ईडी की दलीलों को स्वीकार करते हुए टामन सिंह सोनवानी को 31 जुलाई तक सात दिन की कस्टोडियल रिमांड पर भेजने की अनुमति दे दी है। इस दौरान ईडी उनसे कथित भर्ती अनियमितताओं, आर्थिक लेन-देन और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर विस्तृत पूछताछ करेगी।

Read More : ED RAID : भिलाई में फिर ED की दस्तक, CGPSC घोटाले की जांच में पूर्व सचिव जेके ध्रुव के घर छापेमारी CGPSC Ghotala
CGPSC Ghotala : सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, प्रभावशाली लोगों की भूमिका तथा संभावित धनशोधन के पहलुओं को खंगाल रही है। ईडी पहले से जुटाए गए दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ को आगे बढ़ाएगी।
CGPSC Ghotala : CGPSC भर्ती घोटाले को लेकर पहले से विभिन्न एजेंसियां जांच कर रही हैं। अब ईडी की गिरफ्तारी और सात दिन की रिमांड से मामले की जांच नए चरण में प्रवेश कर गई है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं और जांच का दायरा अन्य व्यक्तियों तक भी बढ़ सकता है। फिलहाल ईडी की ओर से पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। जांच जारी है और एजेंसी आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर करेगी।







