कोरिया। Local News : जिले के जमनीपारा में खेतों में काम कर रही पांच महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। इस हादसे में संतोषी, लीलावती, रौशनी, मायावती और खुशबू सभी घायल हो गईं। घटना के बाद सभी महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया, जहां दो महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Read More : Local News : राजधानी में तीन दिवसीय भव्य ज्वेलरी प्रदर्शनी का आगाज़
Local News : बताया जा रहा है कि शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम बदला और आसमान में तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकने लगी। इसी दौरान जमनीपारा में खेत में काम कर रही इन महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।







