रायपुर। Forest Department Raid : छत्तीसगढ़ में लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरबा से अभनपुर तक फैले अवैध कारोबार का खुलासा किया है। मामले की जांच के तहत वन विभाग का उड़नदस्ता अभनपुर (Abhanpur Saw Mill) स्थित (Mamanchand Hukumchand Saw Mill) मामनचंद हुकुमचंद सॉ मिल पहुंचा, जहां बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ियों के भंडारण की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में प्रतिबंधित साल (सागौन नहीं, साल) प्रजाति की लकड़ियां मिलने के बाद विभाग (Forest Department Raid) ने कार्रवाई तेज कर दी है। (Chhattisgarh Forest News)
Read More : Save Hasdev : अडानी प्रेम ने पीएम मोदी को बनाया लूटेरा! चंद सांसों के लिए लोग हो रहे मोहताज Forest Department Raid
जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान आरा मिल से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित साल की लकड़ियां जब्त (Illegal Timber Storage) की गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन लकड़ियों की तस्करी कोरबा क्षेत्र से कर अभनपुर लाया गया था, जहां उन्हें अवैध रूप से संग्रहित किया गया। (Korba Timber Smuggling)

जांच में यह भी सामने आया है कि एक लाइसेंस की आड़ में कथित तौर पर चार आरा मिलों का संचालन किया जा रहा था। नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने चारों आरा मिलों को सील कर दिया है। विभाग अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है। (Sal Wood Seized)
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF Chhattisgarh) ने मिल परिसर में मौजूद सभी लकड़ियों की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों की टीम लकड़ियों के स्रोत, वैध दस्तावेजों और भंडारण की वैधानिक स्थिति की जांच कर रही है। (Forest Flying Squad)
Read More : Adani Power की कम नहीं हो रही मुसीबतें, 12 जुलाई को जनसुनवाई में ग्रामीण करने जा रहे बगावत! Forest Department Raid
बताया जा रहा है कि मिल परिसर में सैकड़ों टन लकड़ियां मौजूद हैं, जिनकी एक-एक खेप का सत्यापन किया जाएगा। वन विभाग यह भी पता लगाने में जुटा है कि लकड़ियां वैध अनुमति के तहत लाई गई थीं या फिर अवैध तस्करी के जरिए पहुंचाई गईं। Illegal Saw Mill
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद यदि किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध कारोबार की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ वन अधिनियम और अन्य लागू प्रावधानों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Korba News
यह कार्रवाई प्रदेश में अवैध लकड़ी तस्करी और वन संपदा की सुरक्षा को लेकर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।







