रायपुर। BREAKING NEWS : राजधानी रायपुर में 70 लाख रुपये की हाई-प्रोफाइल चोरी का पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस वारदात का मास्टरमाइंड घर का घरेलू रसोइया ही निकला। पुलिस ने नागपुर रेलवे स्टेशन से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम, सोने-चांदी के जेवर, गिन्नी, सिक्के, पेन ड्राइव और अहम दस्तावेज समेत करीब 70 लाख रुपये का मशरूका बरामद कर लिया है।
Read More : BREAKING NEWS : कोल लेवी वसूली मामले में ACB/EOW का बड़ा एक्शन, नारायण साहू के खिलाफ 1000 पन्नों का पूरक चालान पेश
पुलिस के मुताबिक मोवा स्थित अशोका आइकन निवासी पंकज अग्रवाल अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। इसी दौरान उनके रसोइए महेन्द्र यादव ने अपने साथी पिंटू यादव के साथ मिलकर अलमारी से 51 लाख 50 हजार रुपये नकद और कीमती आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से रेलवे स्टेशन पहुंचे और समता एक्सप्रेस से नागपुर भागने की कोशिश कर रहे थे।

Read More : Breaking News : देर रात आग का तांडव, सिस्टम फेल, लाखों का कबाड़ खाक
सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और रेलवे सुरक्षा बल के समन्वय से दोनों आरोपियों को नागपुर स्टेशन पर दबोच लिया गया। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पंडरी थाना में दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।






