रायपुर। BREAKING NEWS : चर्चित कोल लेवी वसूली मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी ACB/EOW ने बड़ा कदम उठाया है। एजेंसी ने मामले में 5वां पूरक अभियोग पत्र विशेष कोर्ट में पेश कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह चालान करीब 1000 पन्नों का है, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य शामिल किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, एजेंसी ने आरोपी नारायण साहू को अवैध कोल लेवी वसूली सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य बताया है। जांच में दावा किया गया है कि नारायण साहू कथित तौर पर सिंडिकेट के लिए कोल व्यापारियों और परिवहनकर्ताओं से अवैध वसूली करता था। जांच एजेंसियों के अनुसार वह यह काम मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के निर्देश पर करता था।
Read More : RAIPUR BREAKING : विशेष सत्र में सियासी गर्मी, रणनीति के साथ मैदान में विपक्ष
BREAKING NEWS : जांच में यह भी सामने आया है कि वसूली गई रकम को आरोपी रजनीकांत तिवारी तक पहुंचाने का काम भी नारायण साहू करता था। एजेंसी का दावा है कि करोड़ों रुपये के लेनदेन और रकम के हस्तांतरण में उसकी अहम भूमिका रही है। ACB/EOW ने कोर्ट में पेश किए गए पूरक अभियोग पत्र में उल्लेख किया है कि करीब 7.5 करोड़ रुपये की राशि के हस्तांतरण, परिवहन और व्यवस्थापन में भी आरोपी की भूमिका सामने आई है। जांच एजेंसी के अनुसार यह रकम सौम्या और समीर से जुड़े लेनदेन में उपयोग की गई थी।
Read More : RAIPUR BREAKING : विदेशी फंडिंग का खुलासा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में करोड़ों की एंट्री, ईडी की जांच तेज
BREAKING NEWS : फिलहाल आरोपी नारायण साहू रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। मामले की सुनवाई ACB/EOW की विशेष अदालत में चल रही है। कोल लेवी मामला प्रदेश के सबसे चर्चित मामलों में शामिल रहा है। इस केस में पहले भी कई कारोबारियों, अधिकारियों और कथित सिंडिकेट से जुड़े लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। अब 5वें पूरक अभियोग पत्र के बाद जांच की दिशा और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।







