लखनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर (Lakhanpur CHC) में गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और बच्चों को वितरित की जाने वाली आयरन सिरप, विटामिन-ए सहित अन्य दवाओं के भंडारण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल परिसर में मर्चुरी के बरामदे के पास खुले स्थान पर बड़ी मात्रा में दवाएं रखी मिलीं, जिनमें कुछ दवाएं एक्सपायरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर वितरण नहीं होने के कारण दवाएं एक्सपायर हो गई हैं। वहीं अस्पताल परिसर में खुले में रखी सिरप की बोतलों से बच्चों के खेलने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Read More : Ambikapur News : अज्ञात मानकर दफनाए गए शव को पुलिस ने कब्र से निकाला, हत्या की आशंका Lakhanpur CHC
दवा वितरण प्रभारी अमित सिसोदिया ने बताया कि आयरन सिरप एक्सपायर नहीं हुआ है और उसकी वैधता वर्ष 2027 तक है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि विटामिन-ए की कुछ खेप एक्सपायर हो चुकी है। उनका कहना है कि छत टपकने और खुले में रखे जाने के कारण कुछ दवाओं के बैच नंबर व अन्य जानकारी मिट गई होगी।
मामले पर बीएमओ डॉ. ओ. पी. प्रसाद ने कहा कि अस्पताल में दवाओं के भंडारण के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण सिरप की पेटियां बरामदे के पास रखी गई थीं। उन्होंने कहा कि आयरन सिरप की एक्सपायरी अवधि कंपनी के मानकों के अनुसार निर्धारित होती है।







