रायपुर। Breaking News : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित ऑक्टोपस बार में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बार के आसपास मौजूद कई दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने लगी। आग की भयावहता को देखते हुए घंटों तक लगातार मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि मौके पर अब भी धुआं और हल्की आग निकलने की जानकारी सामने आ रही है.
Read More : Ambikapur Breaking News : फर्जी ACB अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी मांग, तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे खोला राज
Breaking News : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आने से 3 से 4 मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा आसपास की दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंची है। फिलहाल नुकसान का सटीक आंकलन नहीं लगाया जा सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है।
तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस और फायर विभाग की संयुक्त टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग किस वजह से लगी और इससे कितना आर्थिक नुकसान हुआ।
Read More : BREAKING NEWS : घर का रसोईया ही निकला चोरी का मास्टरमाइंड! 70 लाख रुपये की चोरी का खुलासा
Breaking News : फिलहाल राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।








