• Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
Expresstv24
No Result
View All Result
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

BIG ACCIDENT : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

in CHHATTISGARH, NATIONAL, POLITICAL
Big Accident

Big Accident

रायपुर/झांसी। BIG ACCIDENT : छत्तीसगढ़ भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष किरण देव बुधवार सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। वे बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद उन्हें तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान सामने से आ रही एक कार ने अचानक कट मार दिया। इससे किरण देव की कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Read More : BIG ACCIDENT एक बार फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा, हादसे में युवक की मौके पर ही मौत, विधानसभा थाना क्षेत्र का मामला

BIG ACCIDENT : हादसे में किरण देव की कमर में चोट आई है। उनके साथ मौजूद पीएसओ, निजी सहायक (पीए) और चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। सभी को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय काफिले की अन्य सभी गाड़ियां सुरक्षित रहीं और किसी अन्य वाहन को नुकसान नहीं पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी।

BIG ACCIDENT : हादसे की खबर सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल बन गया। हालांकि डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि किरण देव की स्थिति स्थिर है और उन्हें एहतियातन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

Read More : BIG ACCIDENT : भीषण सड़क हादसा, परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग किया जाम, डभरा थाना का मामला

राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने किरण देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण सामने से आए वाहन द्वारा अचानक कट मारना बताया जा रहा है, जबकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Previous Post

GPM News : आकाशीय बिजली का कहर, चपेट में आने से 1 महिला मज़दूर की मौत, 6 घायल

Related Posts

GPM News
CHHATTISGARH

GPM News : आकाशीय बिजली का कहर, चपेट में आने से 1 महिला मज़दूर की मौत, 6 घायल

July 29, 2026
Breaking News
CHHATTISGARH

Breaking News : ऑक्टोपस बार में देर रात लगी भीषण आग, घंटो मशक्क्त के बाद आग पर पाया गया काबू

July 29, 2026
Lakhanpur CHC
CHHATTISGARH

Lakhanpur CHC में दवाओं के भंडारण पर सवाल, खुले में मिलीं एक्सपायरी दवाएं

July 28, 2026
Bhanupratappur News : स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रसूता-नवजात मौत मामले में लापरवाही, BMO डॉ. शचिन्द्र गोटा निलंबित
CHHATTISGARH

Bhanupratappur News : स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रसूता-नवजात मौत मामले में लापरवाही, BMO डॉ. शचिन्द्र गोटा निलंबित

July 28, 2026
Damaudhara Waterfall
CHHATTISGARH

Damaudhara Waterfall में बड़ा हादसा : पिकनिक मनाने गए युवक तेज बहाव में लापता, रेस्क्यू जारी

July 28, 2026
Sukma News
CHHATTISGARH

Sukma News : कोंटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 110 पैकेट गांजा जब्त, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ले जाया जा रहा था गांजा

July 28, 2026
Samvad Advertisement
×

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Contact Us: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In