Wednesday, November 11, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

MATS University में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस-2026 मनाया गया; ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ पहल का शुभारंभ

in CHHATTISGARH
MATS University

MATS University

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर : MATS University के MATS स्कूल ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस द्वारा राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए LIS क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत के प्रथम विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष एवं ‘पुस्तकालय विज्ञान के जनक’ पद्मश्री डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में MATS स्कूल ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस द्वारा डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, विद्यार्थी एवं विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे।

Motilal Sahu_15 August
Motilal Sahu_15 August

कार्यक्रम की अध्यक्षता MATS स्कूल ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस की प्रमुख डॉ. कल्पना चंद्राकर ने की। MATS यूनिवर्सिटी के महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया एवं कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जीवन, व्यक्तित्व एवं पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।

Hathkargha_Department
Hathkargha_Department

Read More : MATS University में “Recharge the Self, Empower the Workplace” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

इस अवसर पर MATS स्कूल ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस ने केंद्रीय पुस्तकालय के सहयोग से “लाइब्रेरी ऑन व्हील्स” नामक अभिनव पहल का भी शुभारंभ किया। इस पहल का शुभारंभ MATS यूनिवर्सिटी, रायपुर परिसर से किया गया। ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ की यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पद्मश्री डॉ. महादेव प्रसाद पांडे (नालन्दा) परिसर, NIT रायपुर तथा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा पुस्तकालय तक पहुँची। इन सभी स्थानों पर पुस्तकालयाध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों ने इस पहल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा पुस्तकालय संसाधनों के अधिकतम उपयोग और जन-जागरूकता की दिशा में इसे एक सराहनीय एवं अभिनव प्रयास बताया।

इस अवसर पर MATS University के कुलाधिपति गजराज पगारिया, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, प्रो-वाइस-चांसलर डॉ. दीपिका धांध एवं रजिस्ट्रार गोकुलानंद पंडा ने कार्यक्रम एवं ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ पहल की सराहना करते हुए आयोजकों एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में MATS स्कूल ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस के संकाय सदस्यों, आयोजन सचिव एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रमोद कुमार, सहायक प्राध्यापक डॉ. साहित्यांजलि चंद्र, डॉ. हर्षा एम. पाटिल,  संजय शाहजीत, सुश्री ओमलता साहू तथा सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष शशिकांत कोसरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Read More : MATS University में मेगा जॉब फेयर का भव्य आगाज, 45 से अधिक कंपनियों ने खोले रोजगार के द्वार

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्रमुख, संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस-2026 एवं ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ पहल ने पुस्तकालयों की भूमिका, पुस्तकालय संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा ज्ञान को अधिकाधिक लोगों तक पहुँचाने के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Previous Post

CM Yogi का मौलवियों पर तीखा हमला – “हम हिंदुओं को तुम सिखाओगे गोमाता की पूजा कैसे करनी है?”

Next Post

Chief Minister Vishnu Deo Sai : नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर, बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय

Related Posts

Namrata Singh Urmila Foundation
CHHATTISGARH

तृष्णा की अंधी दौड़ में खोता इंसान, संतुष्टि में ही है समाधान : Namrata Singh Urmila Foundation

November 11, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : नक्सलवाद के साये से बाहर निकलते बस्तर की नई तस्वीर, बंदूक की जगह किताब और खेल को बढ़ावा दे रही पुलिस

November 11, 2026
BJP NEWS
CHHATTISGARH

BJP NEWS : जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों में जुटा संगठन, धरमजयगढ़ में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन होंगे मुख्य अतिथि

November 11, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : न कपड़ा बेकार, न हुनर बेकार! बस्तर की जनजातीय महिलाओं ने कचरे से कारोबार तक का किया सफर शुरू, सॉफ्ट टॉय बनाकर बन रहीं आत्मनिर्भर

November 10, 2026
Dharamjaygarh
CHHATTISGARH

Dharamjaygarh में सजेगा भाजपा का जनजातीय मंच! 11 को स्मृति ईरानी संभालेंगी तैयारियों की कमान, 15 नवंबर को पहुंचेंगे नितिन

November 10, 2026
Prabal Pratap Singh Judev
CHHATTISGARH

विचारों की विरासत, संगठन निर्माण का विराट व्यक्तित्व! दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जयंती पर Prabal Pratap Singh Judev ने अर्पित किए कोटि-कोटि नमन

November 10, 2026
Next Post
Chief Minister Vishnu Deo Sai

Chief Minister Vishnu Deo Sai : नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर, बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • तृष्णा की अंधी दौड़ में खोता इंसान, संतुष्टि में ही है समाधान : Namrata Singh Urmila Foundation
  • CG NEWS : नक्सलवाद के साये से बाहर निकलते बस्तर की नई तस्वीर, बंदूक की जगह किताब और खेल को बढ़ावा दे रही पुलिस
  • किसान तीन महीने काम करता है,बाकि टाइम गांजा पीता है, रीवा से BJP सांसद Janardan Mishra का बिगड़े बोल
  • BJP NEWS : जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों में जुटा संगठन, धरमजयगढ़ में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन होंगे मुख्य अतिथि
  • CG NEWS : न कपड़ा बेकार, न हुनर बेकार! बस्तर की जनजातीय महिलाओं ने कचरे से कारोबार तक का किया सफर शुरू, सॉफ्ट टॉय बनाकर बन रहीं आत्मनिर्भर
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • Political Drama
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.