Wednesday, November 11, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

तृष्णा की अंधी दौड़ में खोता इंसान, संतुष्टि में ही है समाधान : Namrata Singh Urmila Foundation

कर्म करना मनुष्य के हाथ में है, फल प्रारब्ध के हाथ में - गीता का यही संदेश आज सबसे अधिक प्रासंगिक है

in CHHATTISGARH
Namrata Singh Urmila Foundation

Namrata Singh Urmila Foundation

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। Namrata Singh Urmila Foundation : आज का मनुष्य भाग रहा है। सुबह से शाम तक, शाम से रात तक। पर कहाँ भाग रहा है, क्यों भाग रहा है, इसका उत्तर उसके पास भी नहीं है। बस एक अंधी दौड़ है, जिसमें सब शामिल हैं। और इस दौड़ में मनुष्य ने सबसे पहले अपना ही घर खो दिया है। दिखावे के इस दौर में रिश्ते धीरे-धीरे कमजोर होते जा रहे हैं। माता-पिता वृद्धाश्रम में पहुँच गए हैं, पत्नी घर की जिम्मेदारियों में उलझ गई है, बच्चे स्कूल के होमवर्क और मोबाइल की दुनिया में सिमट गए हैं। घर में सब कुछ है, पर अपनापन नहीं है। साधन हैं, पर शांति नहीं है। आखिर यह भागदौड़ किसके लिए है? बड़ा घर, बड़ी गाड़ी, बड़ा पद – क्या यही जीवन का अंतिम लक्ष्य है? यदि यही लक्ष्य है, तो यह दौड़ कभी समाप्त नहीं होगी। क्योंकि तृष्णा की कोई सीमा नहीं होती। एक इच्छा पूरी होती है, तो दूसरी जन्म ले लेती है। तृष्णा वह आग है, जिसमें जितना डालो, उतनी ही भड़कती है।

यही कारण है कि तृष्णा आज की सबसे विकराल समस्या बन चुकी है। और इसका एकमात्र समाधान संतुष्टि है। संतुष्टि का अर्थ प्रयास छोड़ना नहीं है, बल्कि फल की चिंता छोड़कर कर्म में पूरी निष्ठा से लग जाना है।
मनुष्य शास्त्र की बात भी भूल गया है कि हरि इच्छा बिन , कुछ नहीं होता , कर्ता – कारक कर्म वही है। हरि सर्वोपरि , हरि के आगे, न तेरी चली है, न मेरी चलेगी l भाग्य में होगा तो स्वयं चलकर आएगा। इसलिए निरंतर प्रयास तो आवश्यक है, पर बेवजह की भागदौड़ और बेवजह की चिंता मनुष्य को उसके लक्ष्य से और अधिक दूर कर देती है।

Namrata Singh Urmila Foundation : गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा था – कर्म कर, फल की इच्छा मत कर। इसका अर्थ बहुत स्पष्ट है। मनुष्य का अधिकार केवल कर्म पर है, फल पर नहीं। फल क्या होगा, यह प्रारब्ध ही तय करेगा। जीवन का अनुभव भी यही बताता है। जब मिलने का समय आता है, तो दुश्मन भी दोस्त हो जाते हैं, पराए भी अपने हो जाते हैं। परिस्थितियाँ अपने आप अनुकूल बनती जाती हैं। और जब समय प्रतिकूल होता है, तो अपने भी पराए हो जाते हैं, दोस्त भी दुश्मन बन जाते हैं। इसलिए जो भी करो, ईश्वर पर भरोसा रखकर करो। सबसे कठिन परीक्षा तब होती है, जब ईश्वर देना शुरू करता है। तब मनुष्य को लगता है कि यह सब मेरी मेहनत से मिल रहा है, मैं कर रहा हूँ इसलिए मिल रहा है। और जैसे ही मनुष्य के अंदर ‘मैं’ आ जाता है, पतन की शुरुआत हो जाती है। प्रारब्ध उसे वह सब कुछ वापस छीन लेता है। इस प्रसंग में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का उदाहरण सबसे बड़ा मार्गदर्शन है।

 

वनवास से लौटने पर जब माता कौशल्या ने श्री राम से कहा की राम तुमने रावण को मार दिया, तो राम ने विनम्रता से कहा – माता, मैंने रावण को नहीं मारा , रावण को तो ” मैं ” ने मारा है l अंत में जीवन का सत्य यही है – होइहि सोइ जो राम रचि राखा। होगा वही, जो राम ने रच रखा है। इसलिए आवश्यकता है कि हम रुकें, अपने परिवार को समय दें, अपने समाज को समय दे ,अपने मन को समझें। तृष्णा को छोड़ें, संतुष्टि को अपनाएँ। कर्म पूरी ईमानदारी से करें और फल ईश्वर पर छोड़ दें। जब वक्त आएगा तो अपने आप सब कुछ मिलने लगेंगा l और मनुष्य उस सफलता को ईश्वर का प्रसाद समझ कर ग्रहण करे तथा विनम्र हो कर ईश्वर का धन्यवाद अदा करे l यही जीवन की शांति का , और यही जीवन की सफलता का सबसे सरल मार्ग है।

Previous Post

CG NEWS : नक्सलवाद के साये से बाहर निकलते बस्तर की नई तस्वीर, बंदूक की जगह किताब और खेल को बढ़ावा दे रही पुलिस

Related Posts

CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : नक्सलवाद के साये से बाहर निकलते बस्तर की नई तस्वीर, बंदूक की जगह किताब और खेल को बढ़ावा दे रही पुलिस

November 11, 2026
BJP NEWS
CHHATTISGARH

BJP NEWS : जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों में जुटा संगठन, धरमजयगढ़ में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन होंगे मुख्य अतिथि

November 11, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : न कपड़ा बेकार, न हुनर बेकार! बस्तर की जनजातीय महिलाओं ने कचरे से कारोबार तक का किया सफर शुरू, सॉफ्ट टॉय बनाकर बन रहीं आत्मनिर्भर

November 10, 2026
Dharamjaygarh
CHHATTISGARH

Dharamjaygarh में सजेगा भाजपा का जनजातीय मंच! 11 को स्मृति ईरानी संभालेंगी तैयारियों की कमान, 15 नवंबर को पहुंचेंगे नितिन

November 10, 2026
Prabal Pratap Singh Judev
CHHATTISGARH

विचारों की विरासत, संगठन निर्माण का विराट व्यक्तित्व! दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जयंती पर Prabal Pratap Singh Judev ने अर्पित किए कोटि-कोटि नमन

November 10, 2026
Prabal Pratap Singh Judev
CHHATTISGARH

दीपावली पर सियासी सद्भाव की मिसाल! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले Prabal Pratap Singh Judev

November 10, 2026
× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • तृष्णा की अंधी दौड़ में खोता इंसान, संतुष्टि में ही है समाधान : Namrata Singh Urmila Foundation
  • CG NEWS : नक्सलवाद के साये से बाहर निकलते बस्तर की नई तस्वीर, बंदूक की जगह किताब और खेल को बढ़ावा दे रही पुलिस
  • किसान तीन महीने काम करता है,बाकि टाइम गांजा पीता है, रीवा से BJP सांसद Janardan Mishra का बिगड़े बोल
  • BJP NEWS : जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों में जुटा संगठन, धरमजयगढ़ में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन होंगे मुख्य अतिथि
  • CG NEWS : न कपड़ा बेकार, न हुनर बेकार! बस्तर की जनजातीय महिलाओं ने कचरे से कारोबार तक का किया सफर शुरू, सॉफ्ट टॉय बनाकर बन रहीं आत्मनिर्भर
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • Political Drama
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.