रायपुर/भिलाई। BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व PA के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर दबिश दी।
बताया जा रहा है कि ED की टीम घर में दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
BREAKING NEWS : के.के. चंद्रवंशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उनके निजी सहायक (PA) रह चुके हैं। उनके घर पर ED की अचानक हुई कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Read More : BREAKING NEWS : धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश, शराब-कोल और कस्टम मिलिंग मामले में जांच
हालांकि, ED की यह कार्रवाई किस मामले या जांच के सिलसिले में हुई है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। तलाशी पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारण और संभावित बरामदगी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ED की टीम की कार्रवाई फिलहाल जारी है।







