अंबिकापुर। Transfer Breaking : सरगुजा पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने 11 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। इस बदलाव के तहत कई थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
प्रशासनिक स्थानांतरण के बाद निरीक्षक प्रदीप जायसवाल को सीतापुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें लुण्ड्रा से हटाया गया है। वहीं निरीक्षक असफाक अहमद को लुण्ड्रा थाना प्रभारी बनाया गया है।
Read More : BREAKING NEWS : धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश, शराब-कोल और कस्टम मिलिंग मामले में जांच Transfer Breaking
Transfer Breaking : इसी क्रम में शशिकांत सिन्हा को कोतवाली से हटाकर गांधीनगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह को अम्बिकापुर थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा लक्ष्मीनारायण साव को कमलेश्वरपुर और मनीष तिवारी को लखनपुर भेजा गया है। विभागीय व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।
पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अधिकारियों की नई तैनाती से पुलिसिंग में नई जिम्मेदारियां और प्राथमिकताएं तय होंगी।
Read More : BREAKING NEWS : पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED की रेड Transfer Breaking
Transfer Breaking : एसएसपी द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। 11 अधिकारियों के इस स्थानांतरण के बाद अब जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था किस तरह आगे बढ़ती है, इस पर नजर रहेगी।






