Wednesday, September 2, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

BJP का हमला : युवाओं के सपनों का सौदा करने वाली कांग्रेस अब किस मुंह से युवाओं के हित की बात कर रही है?

in CHHATTISGARH, POLITICAL
BJP

BJP

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य और उनके सपनों से जुड़े पीएससी घोटाले की जाँच में सामने आ रही जानकारियाँ बेहद गम्भीर हैं। 2021 की भर्ती प्रक्रिया में कथित तौर पर परीक्षा से लेकर इंटरव्यू तक चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने, चुनिंदा अभ्यर्थियों को लाभ पहुँचाने और राजनीतिक-प्रशासनिक प्रभाव वाले लोगों के रिश्तेदारों को फायदा पहुँचाने के आरोप सामने आए हैं। उज्ज्वल दीपक ने कहा कि अब इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तत्कालीन निजी सहायक से जुड़े परिसरों सहित सात स्थानों पर छापेमारी की है। ईडी की कार्रवाई कथित भर्ती अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जाँच का हिस्सा है।

Read More : BJP प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक सहित कई नेता पहुंचे सिविल थाना, सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ की FIR दर्ज करने की मांग

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा कि यह सवाल अब छत्तीसगढ़ के हर युवा का है। जिस सरकार के कार्यकाल में सरकारी नौकरियों की चयन प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े हो गए, वह आज युवाओं के रोजगार और अधिकारों की बात किस नैतिक आधार पर कर रही है? जिस नौकरी को पाने के लिए छत्तीसगढ़ का गरीब और मध्यमवर्गीय युवा वर्षों तक मेहनत करता है, अगर उसी नौकरी की प्रक्रिया में पहले से तय अभ्यर्थियों, रिश्तेदारों और प्रभावशाली लोगों को लाभ पहुँचाने का खेल हुआ है, तो यह केवल एक भर्ती घोटाला नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के साथ विश्वासघात है। कांग्रेस बताए, यह कैसी ‘युवा न्याय’ की राजनीति है?

उज्ज्वल दीपक ने कहा कि आज कांग्रेस के नेता युवाओं के रोजगार, परीक्षा व्यवस्था और अवसरों की समानता पर बड़े-बड़े भाषण देते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार के कार्यकाल की भर्ती प्रक्रिया पर गम्भीर आरोप सामने आ रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस युवाओं को नौकरी देने की बात करती है, दूसरी तरफ उसके शासनकाल की सरकारी भर्ती प्रक्रिया पर ही नौकरी बेचने और चयन में पक्षपात के आरोप लगे हैं। यह कैसी विडंबना है कि जिस युवा को नौकरी पाने के लिए वर्षों तक किताबों के साथ संघर्ष करना पड़ा, उसके सामने कथित रूप से सत्ता और पैसे का रास्ता खोल दिया गया!

Read More : BJP में संगठनात्मक फेरबदल, राष्ट्रीय स्तर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को मिली बड़ी जिम्मेदारी

BJP प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सवाल दागते हुए कहा कि बघेल को यह बताना चाहिए कि उनके कार्यकाल में पीएससी की पूरी चयन प्रक्रिया में ऐसी गम्भीर अनियमितताएँ कैसे हुईं? उनके कार्यालय और तत्कालीन प्रशासन से जुड़े लोगों के नाम जाँच के दायरे में क्यों आ रहे हैं? क्या तत्कालीन मुख्यमंत्री को इस पूरे नेटवर्क की कोई जानकारी नहीं थी? अगर जानकारी थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और अगर जानकारी नहीं थी, तो पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जवाबदेही से मुँह क्यों छिपा रहे हैं? उज्ज्वल दीपक ने कहा कि कल तक कांग्रेस के नेता युवाओं से कहते थे कि उन्हें रोजगार चाहिए। आज छत्तीसगढ़ का युवा पूछ रहा है रोजगार चाहिए था, या रोजगार का बाजार बनाया गया था? कांग्रेस को पहले अपने शासनकाल के इस कथित ‘नौकरी के खेल’ का जवाब देना चाहिए, उसके बाद ही युवाओं के भविष्य पर राजनीति करनी चाहिए।

Previous Post

Good News : बुनकरों और महिला समूहों को रोजगार का सहारा, अगस्त में 589.31 लाख का पारिश्रमिक भुगतान

Next Post

RAIPUR NEWS : सेजबहार की आनंद गली में महिलाओं ने की हलषष्ठी माता की पूजा, संतान की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ रखा व्रत

Related Posts

RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : सेजबहार की आनंद गली में महिलाओं ने की हलषष्ठी माता की पूजा, संतान की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ रखा व्रत

September 2, 2026
Good News
CHHATTISGARH

Good News : बुनकरों और महिला समूहों को रोजगार का सहारा, अगस्त में 589.31 लाख का पारिश्रमिक भुगतान

September 1, 2026
Crime Update
CHHATTISGARH

Crime Update : डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा ; जमीन विवाद में सगा भाई बना हत्यारा, भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट…

September 1, 2026
Transfer Breaking
CHHATTISGARH

Transfer Breaking : सरगुजा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों के तबादले

September 1, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

BREAKING NEWS : पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED की रेड

September 1, 2026
Raipur Police
CHHATTISGARH

RAIPUR POLICE : प्रशासन से बेखौफ शहर के कुछ बार और ढाबे, पूरी रात परोस रहे नशाखोरों को अवैध शराब..

August 28, 2026
Next Post
RAIPUR NEWS

RAIPUR NEWS : सेजबहार की आनंद गली में महिलाओं ने की हलषष्ठी माता की पूजा, संतान की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ रखा व्रत

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • RAIPUR NEWS : सेजबहार की आनंद गली में महिलाओं ने की हलषष्ठी माता की पूजा, संतान की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ रखा व्रत
  • BJP का हमला : युवाओं के सपनों का सौदा करने वाली कांग्रेस अब किस मुंह से युवाओं के हित की बात कर रही है?
  • Good News : बुनकरों और महिला समूहों को रोजगार का सहारा, अगस्त में 589.31 लाख का पारिश्रमिक भुगतान
  • Crime Update : डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा ; जमीन विवाद में सगा भाई बना हत्यारा, भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट…
  • Transfer Breaking : सरगुजा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों के तबादले
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.