रायपुर। Social Media पर BJP नेता अजय चंद्राकर से जुड़ा कथित वायरल वीडियो सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। मामले को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सिविल लाइन थाना पहुंचा और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत समेत कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।
Read More : BJP के मंत्री के बेटे को मंदिर के महंतों ने खदेड़ा, जान से मारने की नियत से फायरिंग मामले में रह चुके हैं चर्चा में …
भाजपा नेताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए वायरल वीडियो के मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए वीडियो को लेकर आपत्तिजनक तरीके से प्रचार-प्रसार किया गया है। भाजपा ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है।
सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ FIR की मांग
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग पुलिस के सामने रखी। इसके साथ ही मामले में संलिप्त बताए जा रहे अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई। भाजपा की ओर से पुलिस को सौंपे गए ज्ञापन में वायरल वीडियो से जुड़े तथ्यों की जांच, वीडियो के प्रसार की परिस्थितियों की पड़ताल और जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।
Read More : Political Drama : BJP में बगावत, 111 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा
भाजपा नेताओं की थाने में मौजूदगी
इस दौरान BJP प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक सहित पार्टी के कई नेता सिविल लाइन थाने पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए मामले को गंभीरता से लेने और शिकायत पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। वायरल वीडियो को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। भाजपा की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।







