अंबिकापुर। Prayas Residential School : शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि विद्यालय में 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने 11वीं के विद्यार्थियों के साथ रैगिंग की। इस दौरान कथित तौर पर आदेश नहीं मानने पर दो छात्रों के साथ मारपीट की गई, जिसमें वे घायल हो गए।
Read More : Pradeep Rawat Death : बॉलीवुड पर टूटा दुखों का पहाड़, कैंसर से जंग हार गए अभिनेता प्रदीप रावत Prayas Residential School
जानकारी के मुताबिक घटना 3 सितंबर की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि रैगिंग के दौरान छात्रों के साथ मारपीट की गई और कड़े जैसी वस्तु से हमला कर दो विद्यार्थियों के सिर पर चोट पहुंचाई गई। घटना में दोनों छात्र घायल हुए और उनके मौके पर बेहोश होने की भी जानकारी सामने आई है।
थाने पहुंचा मामला, तब परिजनों को मिली जानकारी
मामले को लेकर विद्यालय प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद उन्हें तत्काल इसकी सूचना नहीं दी गई। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद छात्रों ने अपने परिवारवालों को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद मामला गांधीनगर थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग छात्रों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
छात्रों और परिजनों में बढ़ी चिंता
आवासीय विद्यालय में सामने आए इस घटनाक्रम के बाद विद्यार्थियों और उनके परिजनों में चिंता का माहौल है। परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग कर सकते हैं।
Read More : Bhanupratappur News : स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रसूता-नवजात मौत मामले में लापरवाही, BMO डॉ. शचिन्द्र गोटा निलंबित Prayas Residential School
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल छात्रों की भूमिका, मारपीट की वास्तविक वजह और विद्यालय प्रबंधन की ओर से सूचना देने में कथित देरी समेत सभी पहलुओं की जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।








