Sunday, October 11, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

BREAKING NEWS : कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, भूपेश बघेल को असम का प्रभारी बनाया गया

in CHHATTISGARH, NATIONAL, POLITICAL
Breaking News

Breaking News

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। BREAKING NEWS : कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को राज्यों की जिम्मेदारियां सौंपी हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से 5 सितंबर 2026 को जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, पार्टी ने तत्काल प्रभाव से नए महासचिव प्रभारियों और राज्य प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस बदलाव का असर छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के संगठन पर पड़ेगा।

Read More : BREAKING NEWS : 23 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, 6 जिलों के बदले कलेक्टर

सबसे अहम बदलाव छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर हुआ है। पार्टी ने उन्हें छत्तीसगढ़ के मौजूदा संगठनात्मक प्रभार से हटाकर असम का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया है। बघेल को अब असम में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के बीच कांग्रेस की रणनीति को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालनी होगी।

छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सुखदेव भगत को

कांग्रेस के नए संगठनात्मक फेरबदल में सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। ऐसे में अब प्रदेश कांग्रेस संगठन से जुड़े मामलों और पार्टी की गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

भूपेश बघेल लंबे समय से छत्तीसगढ़ की राजनीति में कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में रहे हैं। ऐसे में उन्हें दूसरे राज्य की जिम्मेदारी सौंपे जाने को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में उनकी भूमिका बढ़ाने के तौर पर भी देखा जा रहा है।

सुरजेवाला को गुजरात के साथ कर्नाटक का जिम्मा

कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का महासचिव प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही उन्हें कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यानी अब सुरजेवाला दो महत्वपूर्ण राज्यों में पार्टी संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सचिन पायलट बने पंजाब के प्रभारी

वहीं कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को पंजाब का नया प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के इस फैसले को पंजाब में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसके अलावा डॉ. सिरीवेला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी.वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

कई नेताओं की जिम्मेदारियां बदलीं

कांग्रेस की ओर से जारी आदेश में पार्टी ने निवर्तमान महासचिव प्रभारियों के योगदान की भी सराहना की है। जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और माणिकम टैगोर निवर्तमान महासचिव/प्रभारी नेताओं में शामिल हैं। वहीं मुकुल वासनिक महासचिव, AICC के पद पर बने रहेंगे।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नए दौर की शुरुआत

भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी और सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में भी नए समीकरण बनने की संभावना है। संगठनात्मक स्तर पर यह बदलाव आगामी समय में पार्टी की रणनीति, नेतृत्व के बीच समन्वय और चुनावी तैयारियों पर असर डाल सकता है।

Read More : BREAKING NEWS : नकटी मामले में सियासत तेज, अनुज शर्मा और बृजमोहन अग्रवाल का निवास घेरेगी कांग्रेस, प्रभावित परिवार भी होंगे शामिल

BREAKING NEWS : कांग्रेस का यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब पार्टी विभिन्न राज्यों में संगठन को मजबूत करने और अपनी राजनीतिक स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश में जुटी है। अब देखना होगा कि नए प्रभारियों के नेतृत्व में संबंधित राज्यों में कांग्रेस की रणनीति किस तरह आगे बढ़ती है।

Previous Post

Govt Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, सहकारी बैंकों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी

Next Post

Prayas Residential School में रैगिंग का मामला, दो छात्रों के साथ मारपीट, छात्र घायल

Related Posts

Ujjwall Deepak
CHHATTISGARH

संवैधानिक संस्थाओं को बंधक बनाने की साजिश, प्रदेश प्रवक्ता Ujjwall Deepak ने कहा : ज्ञानेश कुमार को हटाने व एसआईआर निरस्त करने की आड़ में अराजकता

October 11, 2026
MATS
CHHATTISGARH

MATS विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

October 11, 2026
BIG BREAKING
CHHATTISGARH

BIG BREAKING : न UPI, न Net Banking, फिर भी खाते से पार हो गए 16 लाख रुपये! 75 वर्षीय व्यापारी के साथ साइबर ठगी

October 10, 2026
RAIPUR BREAKING
CHHATTISGARH

RAIPUR BREAKING : SIR में कटे नाम जुड़वाने का मौका, छत्तीसगढ़ में चलेगा विशेष मतदाता अभियान

October 10, 2026
Navratri Festival
CHHATTISGARH

Navratri Festival : गरबा आयोजनों पर पुलिस की सख्ती, CCTV और सुरक्षा गार्ड अनिवार्य

October 9, 2026
RAIPUR POLICE
CHHATTISGARH

RAIPUR POLICE : गांजा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 127 किलो गांजा जब्त; 6 आरोपी गिरफ्तार

October 9, 2026
Next Post
Prayas Residential School

Prayas Residential School में रैगिंग का मामला, दो छात्रों के साथ मारपीट, छात्र घायल

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • संवैधानिक संस्थाओं को बंधक बनाने की साजिश, प्रदेश प्रवक्ता Ujjwall Deepak ने कहा : ज्ञानेश कुमार को हटाने व एसआईआर निरस्त करने की आड़ में अराजकता
  • MATS विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • BIG BREAKING : न UPI, न Net Banking, फिर भी खाते से पार हो गए 16 लाख रुपये! 75 वर्षीय व्यापारी के साथ साइबर ठगी
  • RAIPUR BREAKING : SIR में कटे नाम जुड़वाने का मौका, छत्तीसगढ़ में चलेगा विशेष मतदाता अभियान
  • Navratri Festival : गरबा आयोजनों पर पुलिस की सख्ती, CCTV और सुरक्षा गार्ड अनिवार्य
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.