बिलासपुर। BREAKING NEWS : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मस्तूरी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 किलो गांजा के साथ एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गांजा लेकर उसे खपाने की तैयारी में थे और बस का इंतजार कर रहे थे।
जयरामनगर रेलवे फाटक के पास दबोचे गए
पुलिस को सूचना मिली थी कि मस्तूरी क्षेत्र के जयरामनगर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे कुछ संदिग्ध लोग मादक पदार्थ के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और एसीसीयू की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 13 किलो गांजा बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में मादक पदार्थ के ओड़िसा के बलांगीर से लाए जाने की जानकारी सामने आई है।
Read More : BREAKING NEWS : पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED की रेड
बस का इंतजार कर रहे थे तस्कर
पुलिस के अनुसार आरोपी गांजा लेकर मस्तूरी क्षेत्र में पहुंचे थे और इसे आगे खपाने की तैयारी में थे। इसी दौरान वे जयरामनगर ओवरब्रिज के नीचे बस का इंतजार कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान टीम ने उन्हें पकड़ लिया और गांजा जब्त कर लिया।
चारों आरोपियों को भेजा गया जेल
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश सिसोदिया, पूर्वा मालिया, कृष्ण पाण्डेय और नीरज नायक के रूप में बताई गई है। इनमें एक महिला आरोपी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया है।
नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई
BREAKING NEWS : मस्तूरी क्षेत्र में पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले कुछ दिन पूर्व सीपत थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ तीन तस्करों को भी पकड़ा गया था।
Read More : BREAKING NEWS : कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, भूपेश बघेल को असम का प्रभारी बनाया गया
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि पुलिस और एसीसीयू की टीम क्षेत्र में नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन पर शिकंजा कसने में जुटी हुई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गांजा सप्लाई करने वाले नेटवर्क और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।








