दुर्ग। CG NEWS : दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत ननकट्ठी में शासकीय जमीन से पेड़ों की कटाई और भारी मात्रा में लकड़ी के परिवहन को लेकर जमकर हंगामा हुआ. ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी जमीन से कई बार चारपहिया वाहनों में भरकर बबूल की लकड़ियां ले जाई गईं. मामला सामने आते ही गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. देखते ही देखते गांव के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और लकड़ी कटाई के ठेकेदार के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पर्याप्त दस्तावेज नहीं मिलने पर लकड़ी से लदी एक गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर डीएफओ डिपो पहुंचाया।
Read More : CG NEWS : मातृ-नवजात मृत्यु दर घटाने छत्तीसगढ़ में ‘सुमन रोडमैप 2030’ पर मंथन, राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
ग्रामीणों का कहना है कि लकड़ी कटाई का काम नवरात्रि से पहले से लगातार चल रहा था. ठेकेदार द्वारा पंचायत का अनापत्ति प्रमाण पत्र होने की बात कही गई और केवल दो गाड़ी की परिवहन करने की बात कही जा रही थी,जिसमें सूखे और गिरे हुए बबूल के पेड़ों को काटकर ले जाने की अनुमति होने का दावा किया गया. लेकिन ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूखे पेड़ों की आड़ में मोटे और हरे-भरे पेड़ों की भी कटाई की गई है. इतना ही नहीं, घटनास्थल पर बड़े कौहा वृक्ष को काटे जाने का मामला भी सामने आया है.
Read More : CG NEWS : रायपुर प्रेस क्लब में निःशुल्क आयुर्वेद शिविर, 150 से अधिक लोगों की जांच
CG NEWS : बताया जा रहा है कि इस काम में बालाघाट से आए दिहाड़ी मजदूरों को लगाया गया था. ग्रामीणों ने लकड़ी कटाई और परिवहन की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या शासकीय जमीन से केवल सूखे और गिरे हुए पेड़ ही काटे गए, या अनुमति की आड़ में हरे-भरे वृक्षों पर भी कुल्हाड़ी चलाई गई? पूरे मामले में वन विभाग की जांच और दस्तावेजों की पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।







