Friday, October 23, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CG NEWS : सरकारी जमीन से बबूल के पेड़ों की कटाई और लकड़ी परिवहन पर बवाल, ग्रामीणों ने ठेकेदार को घेरा, वन विभाग ने लकड़ी से लदी गाड़ी को लिया कब्जे में

in CHHATTISGARH
CG NEWS

CG NEWS

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

दुर्ग। CG NEWS : दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत ननकट्ठी में शासकीय जमीन से पेड़ों की कटाई और भारी मात्रा में लकड़ी के परिवहन को लेकर जमकर हंगामा हुआ. ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी जमीन से कई बार चारपहिया वाहनों में भरकर बबूल की लकड़ियां ले जाई गईं. मामला सामने आते ही गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. देखते ही देखते गांव के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और लकड़ी कटाई के ठेकेदार के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पर्याप्त दस्तावेज नहीं मिलने पर लकड़ी से लदी एक गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर डीएफओ डिपो पहुंचाया।

Read More : CG NEWS : मातृ-नवजात मृत्यु दर घटाने छत्तीसगढ़ में ‘सुमन रोडमैप 2030’ पर मंथन, राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ग्रामीणों का कहना है कि लकड़ी कटाई का काम नवरात्रि से पहले से लगातार चल रहा था. ठेकेदार द्वारा पंचायत का अनापत्ति प्रमाण पत्र होने की बात कही गई और केवल दो गाड़ी की परिवहन करने की बात कही जा रही थी,जिसमें सूखे और गिरे हुए बबूल के पेड़ों को काटकर ले जाने की अनुमति होने का दावा किया गया. लेकिन ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूखे पेड़ों की आड़ में मोटे और हरे-भरे पेड़ों की भी कटाई की गई है. इतना ही नहीं, घटनास्थल पर बड़े कौहा वृक्ष को काटे जाने का मामला भी सामने आया है.

Read More : CG NEWS : रायपुर प्रेस क्लब में निःशुल्क आयुर्वेद शिविर, 150 से अधिक लोगों की जांच

CG NEWS : बताया जा रहा है कि इस काम में बालाघाट से आए दिहाड़ी मजदूरों को लगाया गया था. ग्रामीणों ने लकड़ी कटाई और परिवहन की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या शासकीय जमीन से केवल सूखे और गिरे हुए पेड़ ही काटे गए, या अनुमति की आड़ में हरे-भरे वृक्षों पर भी कुल्हाड़ी चलाई गई? पूरे मामले में वन विभाग की जांच और दस्तावेजों की पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Previous Post

President Draupadi Murmu : जहां कभी आतंक का अंधेरा था, वहां आज विकास का उजियारा फैल रहा है

Next Post

Tiger Shroff Firing Case : कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ

Related Posts

Mandi Board
CHHATTISGARH

Mandi Board : प्रबंध संचालक महेंद्र सिंह सवन्नी की संविदा नियुक्ति निरस्त करने की मांग, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

October 23, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : 16000 कोटवारों का आज से प्रान्तव्यापी धरना प्रदर्शन, मांगों के समर्थन में एक दिवसीय आंदोलन

October 23, 2026
President Draupadi Murmu
CHHATTISGARH

President Draupadi Murmu : जहां कभी आतंक का अंधेरा था, वहां आज विकास का उजियारा फैल रहा है

October 23, 2026
IPS Ankita Sharma
CHHATTISGARH

दशहरा पर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाली छत्तीसगढ़ की महिला IPS Ankita Sharma पर एक्शन, कारण बताओ नोटिस जारी

October 23, 2026
HEALTH NEWS
CHHATTISGARH

HEALTH NEWS : PHC रेवतपुर की स्टाफ नर्स निलंबित, कलेक्टर ने अस्पतालों की सतत निगरानी के दिए निर्देश

October 22, 2026
MATS
CHHATTISGARH

MATS यूनिवर्सिटी !मैट्स स्कूल ऑफ Design ने मनाई रंगारंग फ्रेशर्स पार्टी 2026

October 22, 2026
Next Post
Tiger Shroff Firing Case

Tiger Shroff Firing Case : कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Mandi Board : प्रबंध संचालक महेंद्र सिंह सवन्नी की संविदा नियुक्ति निरस्त करने की मांग, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
  • CG NEWS : 16000 कोटवारों का आज से प्रान्तव्यापी धरना प्रदर्शन, मांगों के समर्थन में एक दिवसीय आंदोलन
  • Today Rashifal : जानें क्या कहते हैं आज आपके सितारे, किनके होने जा रहे भाग्योदय…
  • Tiger Shroff Firing Case : कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ
  • CG NEWS : सरकारी जमीन से बबूल के पेड़ों की कटाई और लकड़ी परिवहन पर बवाल, ग्रामीणों ने ठेकेदार को घेरा, वन विभाग ने लकड़ी से लदी गाड़ी को लिया कब्जे में
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.