Sunday, November 1, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

NIT Raipur में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

in CHHATTISGARH
NIT Raipur

NIT Raipur

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT Raipur), रायपुर में 26 से 30 अक्टूबर तक आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुक्रवार को समापन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस वर्ष सप्ताहव्यापी आयोजन की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रही। इसके अंतर्गत विशेषज्ञ व्याख्यान, निबंध लेखन और वाद-विवाद सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में संस्थान के प्रभारी निदेशक डॉ. समीर बाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्थान के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) डॉ. प्रभात दीवान सहित सहायक सतर्कता अधिकारी डॉ. विवेक अग्निहोत्री, संकाय सदस्य, छात्र समन्वयक और विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Read More : Immunity Booster : बारिश में ऐसे बढ़ाएं इम्युनिटी, बिमारियों को कहें बाय-बाय  NIT Raipur 

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. समीर बाजपेयी ने कहा कि प्रतियोगिताएं केवल पुरस्कार प्राप्त करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये प्रतिभागियों के व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनमें भागीदारी के दौरान अर्जित कौशल और अनुभव भविष्य में व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विजेता होना ही महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि उसमें सक्रिय भागीदारी भी अपने आप में उपलब्धि है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत संस्थान के लिटराटी क्लब की ओर से ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर हिंदी और अंग्रेजी में निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। हिंदी निबंध प्रतियोगिता में राजमणि ने प्रथम और निखिल कौशिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में अक्षांश तिवारी प्रथम, विश्वेश मिश्रा द्वितीय और महेश माणिकपुरी तृतीय स्थान पर रहे।

इसी क्रम में राजभाषा समिति की ओर से ‘शास्त्रार्थ 2.0’ के तहत वाद-विवाद सह भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका विषय ‘तकनीकी पारदर्शिता भ्रष्टाचार को कम कर सकती है, लेकिन सत्यनिष्ठा ही सुशासन की वास्तविक नींव है’ रखा गया था। हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में ऋषभ गुप्ता ने प्रथम, सिया सिंह ने द्वितीय और स्वप्निल चौबे ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Read More : HEALTH NEWS : PHC रेवतपुर की स्टाफ नर्स निलंबित, कलेक्टर ने अस्पतालों की सतत निगरानी के दिए निर्देश  NIT Raipur 

संस्थान के मुख्य सतर्कता अधिकारी डॉ. प्रभात दीवान ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में विद्यार्थी और अधिक उत्साह एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ ऐसी गतिविधियों में भाग लेंगे।

समापन समारोह के बाद संस्थान के अभिनय क्लब ने ‘झूठ का बाजार’ शीर्षक से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से कलाकारों ने भ्रष्टाचार की सामाजिक चुनौतियों और उसके विभिन्न पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से सामने रखा। नाटक के जरिए ईमानदारी, सतर्कता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सामूहिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

Previous Post

CG NEWS : किसानों की समृद्धि से मजबूत होगा विकसित छत्तीसगढ़ का आधार, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

Next Post

Weather Alert : ‘अर्नब’ के बाद बदला मौसम का मिजाज, सरगुजा में ठंड ने दी दस्तक

Related Posts

Gariaband Police
CHHATTISGARH

Gariaband Police की बड़ी कार्रवाई, जंगल में छिपाये गये नक्सलियों के 21 लाख रुपये बरामद

November 1, 2026
BHARAT MATA KI JAI
CHHATTISGARH

सुकमा के 102 स्थानों पर गूंजी ‘BHARAT MATA KI JAI’, 20 हजार लोगों ने देखी राष्ट्रीय एकता परेड

November 1, 2026
26 Sal Ka Chhattisgarh
CHHATTISGARH

26 Sal Ka Chhattisgarh : अटल जी के सपने से विकास के नए संकल्प तक, राज्योत्सव पर CM साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

November 1, 2026
Prabal Pratap Singh Judev
CHHATTISGARH

‘द जयपुर डायलॉग्स’ में Prabal Pratap Singh Judev की भागीदारी, सनातन मूल्यों और भारतीय सांस्कृतिक पुनरुत्थान पर रखे विचार

November 1, 2026
CRIME NEWS
CHHATTISGARH

CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर देशभर में साइबर ठगी, फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालक को पुलिस ने दबोचा

November 1, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : जीवन में केवल ‘मैं’ नहीं, बल्कि ‘हम’ और ‘हमारा देश’ सबसे पहले होना चाहिए

November 1, 2026
Next Post
Weather Alert

Weather Alert : ‘अर्नब’ के बाद बदला मौसम का मिजाज, सरगुजा में ठंड ने दी दस्तक

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Gariaband Police की बड़ी कार्रवाई, जंगल में छिपाये गये नक्सलियों के 21 लाख रुपये बरामद
  • सुकमा के 102 स्थानों पर गूंजी ‘BHARAT MATA KI JAI’, 20 हजार लोगों ने देखी राष्ट्रीय एकता परेड
  • Rule Change From 1st November 2026 : CNAP, टोल पास, GST और म्यूचुअल फंड के नए नियम लागू
  • Daily Horoscope 1 November 2026 : रविवार को सूर्यदेव की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
  • 26 Sal Ka Chhattisgarh : अटल जी के सपने से विकास के नए संकल्प तक, राज्योत्सव पर CM साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.