Sunday, November 1, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

सुकमा के 102 स्थानों पर गूंजी ‘BHARAT MATA KI JAI’, 20 हजार लोगों ने देखी राष्ट्रीय एकता परेड

नक्सल प्रभावित रहे पुवर्ती, गोगुंडा, गोलापल्ली और किस्टाराम में जवानों के साथ ग्रामीणों ने देखा सीधा प्रसारण, शारदा सिनेमा में कलेक्टर, डीआईजी और एसपी समेत जनप्रतिनिधि हुए शामिल

in CHHATTISGARH
BHARAT MATA KI JAI

BHARAT MATA KI JAI

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

सुकमा। BHARAT MATA KI JAI : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सुकमा जिले में राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का अनूठा नजारा देखने को मिला। गुजरात के एकता नगर में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड-2026 का जिले के 102 स्थानों पर सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान करीब 18 से 20 हजार जवानों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों ने एक साथ बैठकर परेड का सजीव प्रसारण देखा। कभी नक्सलवाद के प्रभाव और संघर्ष के लिए पहचाने जाने वाले पुवर्ती, गोगुंडा, गोलापल्ली और किस्टाराम जैसे अंदरूनी इलाकों में भी ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों के जवानों के साथ इस आयोजन में भागीदारी की। परेड के प्रसारण के दौरान सुरक्षा कैंपों और गांवों में भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे।

Read More : CG NEWS : किसानों की समृद्धि से मजबूत होगा विकसित छत्तीसगढ़ का आधार, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी  BHARAT MATA KI JAI 

सुकमा पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के निर्देश पर जिलेभर में इस आयोजन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। जिले के सभी थानों, सुरक्षा कैंपों, पोटाकेबिन और छात्रावासों में बड़ी स्क्रीन, टीवी और प्रोजेक्टर लगाए गए थे। शाम 5:30 बजे से शुरू हुई लाइव स्क्रीनिंग के लिए कुल 102 केंद्र निर्धारित किए गए थे। इनमें सुरक्षा बलों के जवानों के साथ स्थानीय ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

शारदा सिनेमा में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने देखी परेड

जिला मुख्यालय स्थित शारदा सिनेमा में राष्ट्रीय एकता परेड की लाइव स्क्रीनिंग के लिए विशेष आयोजन किया गया। यहां कलेक्टर अमित कुमार, सीआरपीएफ के डीआईजी आनंद राज पुरोहित और पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर सहित प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधि दीपिका शोरी, धनीराम बरसे, अन्य गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भी एक साथ बैठकर परेड का सीधा प्रसारण देखा।

Read More : मैट्स विश्वविद्यालय में MyBharat “nasha mukt yuva” कार्यक्रम का सफल आयोजन BHARAT MATA KI JAI 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गुजरात के एकता नगर से प्रसारित राष्ट्रीय एकता परेड के माध्यम से देश की विविधता, एकता और अखंडता का संदेश देखा। आयोजन के दौरान लोगों में खासा उत्साह रहा। अधिकारियों और आम नागरिकों की एक साथ मौजूदगी ने कार्यक्रम को सामूहिक सहभागिता का स्वरूप दिया।

अंदरूनी इलाकों में जवानों के साथ बैठे ग्रामीण

इस आयोजन का सबसे खास पहलू जिले के अंदरूनी और संवेदनशील इलाकों में देखने को मिला। पुवर्ती, गोगुंडा, गोलापल्ली और किस्टाराम जैसे क्षेत्र, जो लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहे हैं, वहां के सुरक्षा कैंपों में ग्रामीणों ने जवानों के साथ बैठकर राष्ट्रीय एकता परेड देखी। इन इलाकों में जवानों और ग्रामीणों की साझा भागीदारी ने आपसी विश्वास और सौहार्द का संदेश दिया। परेड के दौरान ग्रामीणों और जवानों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर उत्साह जताया।

102 केंद्रों पर की गईं विशेष व्यवस्थाएं

BHARAT MATA KI JAI : सुकमा पुलिस की ओर से जिले के सभी 102 आयोजन स्थलों पर दर्शकों के लिए बैठने, छाया और पेयजल की व्यवस्था की गई थी। पोटाकेबिन और छात्रावासों में पढ़ने वाले बच्चों को भी इस आयोजन से जोड़कर राष्ट्रीय एकता और देश की अखंडता का संदेश दिया गया। सुरक्षा बलों के जवानों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की एक साथ मौजूदगी से कार्यक्रम में व्यापक जनभागीदारी देखने को मिली।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से सुकमा में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय, आपसी विश्वास और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने का प्रयास किया गया। जिला मुख्यालय से लेकर दूरस्थ सुरक्षा कैंपों तक हुए आयोजन में लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प दोहराया। सुकमा पुलिस ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सुरक्षा बलों का आभार जताया।

Previous Post

Rule Change From 1st November 2026 : CNAP, टोल पास, GST और म्यूचुअल फंड के नए नियम लागू

Next Post

Gariaband Police की बड़ी कार्रवाई, जंगल में छिपाये गये नक्सलियों के 21 लाख रुपये बरामद

Related Posts

Gariaband Police
CHHATTISGARH

Gariaband Police की बड़ी कार्रवाई, जंगल में छिपाये गये नक्सलियों के 21 लाख रुपये बरामद

November 1, 2026
26 Sal Ka Chhattisgarh
CHHATTISGARH

26 Sal Ka Chhattisgarh : अटल जी के सपने से विकास के नए संकल्प तक, राज्योत्सव पर CM साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

November 1, 2026
Prabal Pratap Singh Judev
CHHATTISGARH

‘द जयपुर डायलॉग्स’ में Prabal Pratap Singh Judev की भागीदारी, सनातन मूल्यों और भारतीय सांस्कृतिक पुनरुत्थान पर रखे विचार

November 1, 2026
CRIME NEWS
CHHATTISGARH

CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर देशभर में साइबर ठगी, फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालक को पुलिस ने दबोचा

November 1, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : जीवन में केवल ‘मैं’ नहीं, बल्कि ‘हम’ और ‘हमारा देश’ सबसे पहले होना चाहिए

November 1, 2026
Aabkari Vibhag की बड़ी कार्रवाई, 56 लीटर अवैध महुआ और हड़िया शराब जब्त
CHHATTISGARH

Aabkari Vibhag की बड़ी कार्रवाई, 56 लीटर अवैध महुआ और हड़िया शराब जब्त

November 1, 2026
Next Post
Gariaband Police

Gariaband Police की बड़ी कार्रवाई, जंगल में छिपाये गये नक्सलियों के 21 लाख रुपये बरामद

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Gariaband Police की बड़ी कार्रवाई, जंगल में छिपाये गये नक्सलियों के 21 लाख रुपये बरामद
  • सुकमा के 102 स्थानों पर गूंजी ‘BHARAT MATA KI JAI’, 20 हजार लोगों ने देखी राष्ट्रीय एकता परेड
  • Rule Change From 1st November 2026 : CNAP, टोल पास, GST और म्यूचुअल फंड के नए नियम लागू
  • Daily Horoscope 1 November 2026 : रविवार को सूर्यदेव की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
  • 26 Sal Ka Chhattisgarh : अटल जी के सपने से विकास के नए संकल्प तक, राज्योत्सव पर CM साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.