Tuesday, November 17, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

RAIPUR NEWS : एके गोयल स्कूल में यातायात जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर, 250 बच्चों की हुई जांच

in CHHATTISGARH
RAIPUR NEWS

RAIPUR NEWS

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

RAIPUR NEWS : महादेव घाट रोड स्थित ए.के. गोयल स्कूल में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन यातायात विभाग तथा उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल, भाटागांव के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और यातायात नियमों व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद स्कूल के डायरेक्टर अशोक अग्रवाल ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। प्राचार्य अजय साहू ने अतिथियों का सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए और आभार व्यक्त किया।

RAIPUR NEWSकार्यक्रम में उपस्थित एसीपी यातायात सीमा अहिरवार ने बच्चों को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क पर चलते समय हेलमेट, सीट बेल्ट, रेड लाइट और जेब्रा क्रॉसिंग का पालन करना कितना जरूरी है। उन्होंने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए नियमों का पालन ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

Read More : RAIPUR NEWS : महादेवघाट में छठ पूजा की तैयारी के दौरान 3 नावें टूटीं, मुआवजे की मांग पर क्रांति सेना का प्रदर्शन

तेलीबांधा यातायात थाना प्रभारी भुनेश्वर साहू ने यातायात नियमों से संबंधित धाराओं के बारे में बताते हुए बच्चों के अनमोल जीवन को सुरक्षित रखने के टिप्स दिए। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे खुद नियम मानें और अपने माता-पिता को भी नियम मानने के लिए प्रेरित करें।

उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने सोशल मीडिया के लाभ और दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मोबाइल का जरूरत से ज्यादा उपयोग आंखों, दिमाग और पढ़ाई तीनों के लिए हानिकारक है।

RAIPUR NEWS : अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह ने बच्चों को जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने अभिभावकों को पौष्टिक आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद और नियमित खेलकूद बहुत जरूरी है।

Read More : RAIPUR NEWS : स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे अरुण साव और निकायों के प्रमुख, स्वच्छता दीदियां और अधिकारी-कर्मचारी जुटे अभिनंदन के लिए

इस अवसर पर यातायात विभाग एवं उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा एक जागरूकता पत्रिका का भी विमोचन किया गया। इस पत्रिका में अभिभावकों के लिए बच्चों को स्वस्थ रखने, सोशल मीडिया से दूर रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। इस पहल की सभी ने सराहना की।

शिविर के दौरान लगभग ढाई सौ बच्चों के रक्त परीक्षण तथा सांस संबंधी बीमारियों की जांच की गई। एसीपी सीमा अहिरवार ने इस जांच शिविर को सराहनीय पहल बताते हुए अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान स्कूल के समस्त शिक्षकगण व अभिभावक मौजूद रहे। वहीं बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

Previous Post

Ujjwala Deepak : कांग्रेस की अंदरूनी कलह और नेतृत्व की विफलता अब सबके सामने

Related Posts

Ujjwala Deepak
CHHATTISGARH

Ujjwala Deepak : कांग्रेस की अंदरूनी कलह और नेतृत्व की विफलता अब सबके सामने

November 15, 2026
Prabal Pratap Singh Judev
CHHATTISGARH

जनजातीय गौरव दिवस को भव्य बनाने की तैयारी, Prabal Pratap Singh Judev के नेतृत्व में बैठक

November 14, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : महादेवघाट में छठ पूजा की तैयारी के दौरान 3 नावें टूटीं, मुआवजे की मांग पर क्रांति सेना का प्रदर्शन

November 13, 2026
Ramdas Athawale
CHHATTISGARH

केंद्र सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री Ramdas Athawale

November 13, 2026
PWD NEWS
CHHATTISGARH

PWD NEWS : मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश, ठेकेदारों से बेहतर समन्वय कर तेजी लाने कहा

November 13, 2026
CG GOVT
CHHATTISGARH

CG GOVT : 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 3100प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक होगी खरीदी

November 13, 2026
× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • RAIPUR NEWS : एके गोयल स्कूल में यातायात जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर, 250 बच्चों की हुई जांच
  • Ujjwala Deepak : कांग्रेस की अंदरूनी कलह और नेतृत्व की विफलता अब सबके सामने
  • जनजातीय गौरव दिवस को भव्य बनाने की तैयारी, Prabal Pratap Singh Judev के नेतृत्व में बैठक
  • RAIPUR NEWS : महादेवघाट में छठ पूजा की तैयारी के दौरान 3 नावें टूटीं, मुआवजे की मांग पर क्रांति सेना का प्रदर्शन
  • केंद्र सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री Ramdas Athawale
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • Political Drama
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.