रायपुर। RAIPUR NEWS : रायपुर के महादेवघाट में छठ पूजा की तैयारी के लिए सफाई के दौरान 3 नावों के क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। नाविकों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों ने नुकसान की भरपाई के लिए 400-500 रुपये में नाव बन जाने की बात कही है। वहीं, नाविकों और क्रांति सेना का कहना है कि एक नाव बनाने में करीब 1 लाख रुपये का खर्च आता है और पूरी तरह क्षतिग्रस्त नाव को दोबारा बनाना पड़ेगा।
Read More : RAIPUR NEWS : स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे अरुण साव और निकायों के प्रमुख, स्वच्छता दीदियां और अधिकारी-कर्मचारी जुटे अभिनंदन के लिए
RAIPUR NEWS : नावों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग को लेकर क्रांति सेना दोपहर 1 बजे से नाविकों के साथ धरने पर बैठी है। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।







