रायपुर। RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने अपने मीडिया प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए 64 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू साहू के नेतृत्व में किए गए इस विस्तार में पत्रकारिता से जुड़े अनुभवी और सक्रिय लोगों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दिलीप कुमार साहू को प्रदेश संयोजक तथा अशोक कुमार साहू को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
नई टीम में पत्रकारिता जगत के बड़े नामों को शामिल किया गया है. जिसमें कौशल स्वर्णबेर, चन्दन साहू, प्रदीप साहू, कमलेश साहू व राहुल सोन को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है. वही 10 वरिष्ठ पत्रकारों को उपाध्यक्ष बनाया गया है. जिसमें महेंद्र साहू, अनंतराम साहू, संतोष साहू, राकेश साहू, संदीप साहू, संतोष साहू के नाम शामिल हैं.
क्र. नाम मीडिया संस्थान स्थान
1 संतोष साहू स्वतंत्र पत्रकार रायपुर
2 राकेश साहू नवभारत गरियाबंद
3 दीनदयाल साहू हरिभूमि भिलाई
4 अनंतराम साहू हरिभूमि रायपुर
5 संदीप साहू दैनिक भास्कर राजनांदगांव
6 संतोष साहू सहारा न्यूज़ कसडोल
7 सतीश साहू ग्रैंड न्यूज़ जगदलपुर
8 चूड़ामणि साहू पत्रिका रायगढ़
9 डॉ. भूपेंद्र कुमार साहू प्रखर समाचार धमतरी
10 महेंद्र साहू इंडिया न्यूज़ रायपुर
RAIPUR NEWS : नई कार्यकारिणी में पांच वरिष्ठ पत्रकारों को संगठनात्मक मंडल में स्थान दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष के 10 पदाधिकारी, प्रदेश सचिव के 15 सदस्य, प्रदेश सह-सचिव के 10 सदस्य तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में 20 पत्रकारों को शामिल किया गया है। संगठन के वित्तीय संचालन के लिए कोषाध्यक्ष एवं सह-कोषाध्यक्ष की नियुक्ति भी की गई है।
इस विस्तार का उद्देश्य साहू समाज की गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक निर्णयों को मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर पहुंचाना है। साथ ही प्रदेशभर के पत्रकारों को एक साझा संगठनात्मक मंच से जोड़कर मीडिया प्रकोष्ठ की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में पहल की गई है।
हालांकि, कार्यकारिणी का विस्तार अपने आप में संगठनात्मक उपलब्धि है, लेकिन इसकी वास्तविक सफलता पदाधिकारियों की सक्रियता, आपसी समन्वय और समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर निर्भर करेगी। अब नई टीम के सामने जिम्मेदारी है कि वह केवल पदों तक सीमित न रहकर समाज और मीडिया के बीच मजबूत संवाद का माध्यम बने।








