Wednesday, November 18, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

प्रदेश प्रवक्ता Ujjwala Deepak ने शराब घोटाले और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और भूपेश बघेल पर कई गंभीर आरोप लगाए

in CHHATTISGARH, POLITICAL
Ujjwala Deepak

Ujjwala Deepak

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता Ujjwala Deepak ने छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और स्पष्टीकरण की मांग की है। श्री दीपक बुधवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री दीपक ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल (बिट्टू बघेल) की ‘विट्ठल ग्रीन’ नामक संपत्ति का भौतिक कब्जा लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संपत्ति शराब घोटाले से अर्जित अवैध आय को व्यवसाय में लगाकर बनाई गई थी। श्री दीपक ने कांग्रेस से सवाल किया कि इस पूरे शराब घोटाले में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके परिवार, तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा, राजीव भवन में पदस्थ पदाधिकारियों और अन्य नेताओं की क्या संलिप्तता पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए ।

Read More : Ujjwala Deepak : कांग्रेस की अंदरूनी कलह और नेतृत्व की विफलता अब सबके सामने

Ujjwala Deepak ने कहा कि ईडी द्वारा चैतन्य बघेल को इस घोटाले का मुख्य सरगना (किंगपिन) बताया गया है, जो पूरे पैसों के लेन-देन और हिसाब-किताब का काम सम्भालता था। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक ने छत्तीसगढ़ दौरे पर आए कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत से आग्रह किया कि वे आगे आएँ और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर छत्तीसगढ़ की जनता को इस विषय पर अवगत करायें ।

कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि पिछली सरकार के 5 साल के कार्यकाल में हुए कथित घोटालों में से एक इस शराब घोटाले में पार्टी की क्या भूमिका रही है? श्री दीपक ने आरोप लगाया कि एक सिंडिकेट ने सरकार प्रायोजित तरीके से सरकारी दुकानों के माध्यम से निजी शराब बेचकर लगभग 3,000 से 3,200 करोड़ रुपये का घोटाला किया और जनता को धोखा दिया। श्री दीपक ने सवाल उठाया कि इस घोटाले का पैसा कहाँ गया? क्या यह ’10 जनपथ’ (गांधी परिवार) तक पहुँचा, चुनावों में खर्च हुआ, राजीव भवन आया या किसी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में निवेश किया गया?

Read More : प्रदेश प्रवक्ता ujjwala deepak का कांग्रेस पर करारा प्रहार : सौरभ की गिरफ्तारी से कांग्रेस में मची खलबली, रायपुर कोर्ट में पेशी के साथ ही कांग्रेस के काले कारनामों की उल्टी गिनती शुरू

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री दीपक ने यह स्पष्ट करने की मांग की कि इस मामले में जिन नेताओं और पदाधिकारियों पर आरोप लगे हैं, क्या कांग्रेस पार्टी ने उन पर कोई कार्रवाई की है या किसी को पद से निष्कासित किया है? यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई है, तो इसके पीछे क्या कारण है? क्या पार्टी पर ऊपर से या गांधी परिवार का कोई दबाव है? भाजपा इन सभी सवालों का जवाब कांग्रेस से मांग रही है ताकि छत्तीसगढ़ की जनता के सामने सच्चाई आ सके।

Previous Post

MATS यूनिवर्सिटी के लिए ऐतिहासिक क्षण : राहुल प्रधान ने हिमालय की चोटी ‘दाफेभिर ला टॉप’ का सफल आरोहण

Related Posts

MATS
CHHATTISGARH

MATS यूनिवर्सिटी के लिए ऐतिहासिक क्षण : राहुल प्रधान ने हिमालय की चोटी ‘दाफेभिर ला टॉप’ का सफल आरोहण

November 18, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : एके गोयल स्कूल में यातायात जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर, 250 बच्चों की हुई जांच

November 17, 2026
Ujjwala Deepak
CHHATTISGARH

Ujjwala Deepak : कांग्रेस की अंदरूनी कलह और नेतृत्व की विफलता अब सबके सामने

November 15, 2026
Prabal Pratap Singh Judev
CHHATTISGARH

जनजातीय गौरव दिवस को भव्य बनाने की तैयारी, Prabal Pratap Singh Judev के नेतृत्व में बैठक

November 14, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : महादेवघाट में छठ पूजा की तैयारी के दौरान 3 नावें टूटीं, मुआवजे की मांग पर क्रांति सेना का प्रदर्शन

November 13, 2026
Ramdas Athawale
CHHATTISGARH

केंद्र सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री Ramdas Athawale

November 13, 2026
× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • प्रदेश प्रवक्ता Ujjwala Deepak ने शराब घोटाले और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और भूपेश बघेल पर कई गंभीर आरोप लगाए
  • MATS यूनिवर्सिटी के लिए ऐतिहासिक क्षण : राहुल प्रधान ने हिमालय की चोटी ‘दाफेभिर ला टॉप’ का सफल आरोहण
  • RAIPUR NEWS : एके गोयल स्कूल में यातायात जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर, 250 बच्चों की हुई जांच
  • Ujjwala Deepak : कांग्रेस की अंदरूनी कलह और नेतृत्व की विफलता अब सबके सामने
  • जनजातीय गौरव दिवस को भव्य बनाने की तैयारी, Prabal Pratap Singh Judev के नेतृत्व में बैठक
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • Political Drama
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.