गरियाबंद। CG NEWS : मैनपुर ब्लॉक के प्राथमिक शाला भाटापानी में शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में टेबल के नीचे महुआ शराब छिपाकर रखी गई थी और शिक्षक सतीश कुमार दूबे शराब के नशे में थे।
मामला सामने आने के बाद पालकों में भारी नाराजगी है। वहीं स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं।
Read More : CG NEWS : दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल समापन पर प्रतिवेदन
CG NEWS : पालकों ने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिक्षा के मंदिर में सामने आए इस मामले ने स्कूलों में निगरानी और शिक्षकों की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।








