Sunday, September 13, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

Cm Vishnu Dev Sai : खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी, रायपुर में 60 करोड़ रुपए की लागत से बन रही आर्चरी अकादमी

in CHHATTISGARH
Cm Vishnu Dev Sai

Cm Vishnu Dev Sai

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। Cm Vishnu Dev Sai : छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्रदेश के गांवों, वनांचलों और दूरस्थ क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। आवश्यकता है कि उनकी समय पर पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक संसाधन और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाएं। राज्य सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। प्रदेश में खेल अधोसंरचना का विस्तार करने के साथ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए संसाधनों और अवसरों की कमी नहीं होने दी जाएगी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की एग्जीक्यूटिव बॉडी मीटिंग एवं जनरल काउंसिल मीटिंग को संबोधित करते हुए यह बात कही।

Cm Vishnu Dev Sai : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता और पदक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के अनुरूप तैयार करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए खेल अधोसंरचना के विकास के साथ प्रशिक्षण और प्रतिभा चयन की व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है।

Read More : Cm Vishnu Dev Sai : बस्तर में विकास को लेकर भ्रम फैलाने वालों से सावधान!, बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के विभिन्न खेल संघों को उद्योग समूहों से जोड़ने की पहल में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अनेक बड़े उद्योग समूह कार्यरत हैं। इन समूहों के सहयोग को खेलों के विकास से जोड़ा जाए तो खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, प्रतियोगिताओं के आयोजन और खेल अधोसंरचना के विस्तार में महत्वपूर्ण सहायता मिल सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने उद्योग जगत और खेल गतिविधियों के बीच बेहतर समन्वय के सकारात्मक परिणामों को करीब से देखा है। यदि अलग-अलग उद्योग समूह विभिन्न खेलों और खेल संघों के साथ जुड़कर सहयोग करें, तो प्रदेश में खेलों के विकास के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होंगे और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

Read More : CM vishnu deo साय ने PM MODI से किया मुलाकात, बोले-बस्तर अब डर के लिए नहीं बल्कि डिजिटल बदलाव के लिए जाना जा रहा  Cm Vishnu Dev Sai 

उन्होंने इस दिशा में सुनियोजित ढंग से पहल करने को कहा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ और राज्य शासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। खेल संघों से जुड़े विषयों, उनकी आवश्यकताओं और शासन स्तर पर जरूरी प्रक्रियाओं को अधिक सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को विशेष रूप से छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के साथ समन्वय की जिम्मेदारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इससे खेल संघों की आवश्यकताओं और विभिन्न प्रस्तावों पर शासन स्तर पर प्रभावी समन्वय सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि खेलों के विकास से जुड़े विषयों का समयबद्ध समाधान हो और खिलाड़ियों को योजनाओं तथा सुविधाओं का पूरा लाभ मिले, इसके लिए शासन और खेल संगठनों के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है।

Previous Post

LOCAL NEWS : लूट का फरार आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार, पहचान छिपाकर स्टोन क्रेशर खदान में काट रहा था फरारी

Next Post

RAIPUR NEWS : जर्जर बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई, क्रेन से तोड़ने का काम शुरू

Related Posts

RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : जर्जर बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई, क्रेन से तोड़ने का काम शुरू

September 13, 2026
LOCAL NEWS
CHHATTISGARH

LOCAL NEWS : लूट का फरार आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार, पहचान छिपाकर स्टोन क्रेशर खदान में काट रहा था फरारी

September 13, 2026
Picnic spot
CHHATTISGARH

देवरी Picnic spot हादसा: हसदेव नदी में डूबे तीनों छात्रों के शव बरामद

September 13, 2026
Parchun Transport
CHHATTISGARH

Parchun Transport व्यवसाय में दबाव की गुंजाइस नहीं, स्वतंत्र रूप से चलेगा कारोबार, ब्लैकलिस्टेड गाड़ियों को तत्काल रिलीज करने की मांग, कारोबारी एकजुटता से नहीं हटेंगे पीछे

September 13, 2026
MATS
CHHATTISGARH

MATS यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान

September 12, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : गहराया परिवहन विवाद, 300 परचून ट्रांसपोर्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की राह पकड़ी, BPS पर लगाए गंभीर आरोप

September 12, 2026
Next Post
RAIPUR NEWS

RAIPUR NEWS : जर्जर बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई, क्रेन से तोड़ने का काम शुरू

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • RAIPUR NEWS : जर्जर बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई, क्रेन से तोड़ने का काम शुरू
  • Cm Vishnu Dev Sai : खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी, रायपुर में 60 करोड़ रुपए की लागत से बन रही आर्चरी अकादमी
  • LOCAL NEWS : लूट का फरार आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार, पहचान छिपाकर स्टोन क्रेशर खदान में काट रहा था फरारी
  • देवरी Picnic spot हादसा: हसदेव नदी में डूबे तीनों छात्रों के शव बरामद
  • Parchun Transport व्यवसाय में दबाव की गुंजाइस नहीं, स्वतंत्र रूप से चलेगा कारोबार, ब्लैकलिस्टेड गाड़ियों को तत्काल रिलीज करने की मांग, कारोबारी एकजुटता से नहीं हटेंगे पीछे
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.